'भारत ने दुनिया का मुंह बंद किया', स्मार्टफोन बनाने में चीन को पीछे छोड़ा तो इंडिया के फैन हुए अमेरिकन एक्सपर्ट

Updated on 23-03-2026 03:28 PM
वॉशिंगटन: भारत की फोन निर्माण के क्षेत्र में तरक्की के लिए अमेरिकन एक्सपर्ट फरीद जकारिया ने जमकर तारीफ की है। उन्होंने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि कुछ वर्ष पहले तक माना जाता था कि स्मार्टफोन के क्षेत्र में भारत वह शानदार काम नहीं कर पाएगा, जो चीन कर रहा है। भारत ने इस धारणा को गलत साबित करते हुए चीन को पीछे छोड़ दिया है। जकारिया ने कहा कि चीन जैसा तेज रफ्तार विकास ना कर पाने के बावजूद भारत से बहुत कुछ सीखा जा सकता है।

फरीद जकारिया ने कहा, 'भारत ने सिर्फ चार सालों में अमेरिका के लिए स्मार्टफोन बनाने वाले सबसे बड़े देश के तौर पर चीन की जगह ले ली है। अब आपकी जेब में भारत में नया iPhone है। भारत में जिस तरह की हाई-प्रिसिजन मैन्युफैक्चरिंग हो रही है। उसके बारे में पहले लोग कहते थे कि यह सिर्फ चीन में मुमकिन है। भारतीयों ने दिखाया कि वह कितना शानदार काम कर सकते हैं।' भारतीय मूल के अमेरिकी फरीद जकारिया जाने-माने पत्रकार, राजनीतिक टिप्पणीकार और लेखक हैं।

भारत से सीखने को बहुत कुछ

फरीद जकारिया ने यह माना है चीन ने बीते दो-तीन दशकों में काफी ज्यादा तरक्की की है। इसके बावजूद वह मानते हैं कि भारत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। फरीद के मुताबिक, 'भारत कभी चीन की तरह आगे नहीं बढ़ा है। इस सच्चाई के बावजूद विकासशील अर्थव्यवस्था वाला कोई देश चीन के मुकाबले भारत से ज्यादा सीख सकता है। भारत पिछले 25 सालों से दुनिया की दूसरी सबसे तेजी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था है।'बीते साल जुलाई में भारत ने चीन को पीछे छोड़ा था और अमेरिका को सबसे ज्यादा स्मार्टफोन सप्लाई करने वाला देश बना था। बीते साल रिसर्च कंपनी कैलनेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि अमेरिका में भेजे जाने वाले स्मार्टफोन्स में से 44% भारत में बने थे, जबकि एक साल पहले यानी 2024 में ये आंकड़ा सिर्फ 13% था। चीन की हिस्सेदारी अमेरिका में 2024 में 61 फीसदी थी, जो 2025 में घटकर 25 प्रतिशत रह गई।

भारत पहली बार बना नंबर-1

पहली बार ऐसा हुआ है, जब भारत ने अमेरिका को स्मार्टफोन एक्सपोर्ट करने के मामले में चीन को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। इसकी एक अहम वजह एपल का टैरिफ (शुल्क) के चलते अपनी मैन्युफैक्चरिंग को चीन से हटाकर भारत शिफ्ट करना है। बीते साल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति ने दुनियाभर में काफी ज्यादा हलचल मचाई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.