हिंद महासागर में भारत-श्रीलंका का 'समुद्र मंथन', चीन के खतरे के बीच अमृत निकालने की तैयारी, जानें प्‍लान

Updated on 29-04-2026 12:38 PM
कोलंबो: श्रीलंका और भारत ने एक बार फिर से हिंद महासागर की सुरक्षा के लिए एक द्विपक्षीय डाइविंग अभ्यास किया है। IN-SLN DIVEX 2026 अभ्यास के चौथे संस्करण के जरिए दोनों देशों ने एक बार फिर अपने बढ़ते नौसैनिक सहयोग के बारे में बताया है। एक सप्ताह तक चले कार्यक्रम में दोनों देशों के गोताखोर, जहाज और कर्मी एक साथ आए जिसने न सिर्फ ऑपरेशनल कॉर्डिनेशन को बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र में व्यापक रणनीतिक तालमेल को भी दिखाया है।

आपको बता दें कि IN-SLN DIVEX एक स्पेशल द्विपक्षीय अभ्यास है जो डाइविंग और पानी के नीचे होने वाले ऑपरेशन्स पर केंद्रित है। इसे भारतीय नौसेना और श्रीलंकाई नौसेना के बीच विशेष रूप से जटिल समुद्री वातावरण में आपसी तालमेल को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस साल भारतीय नौसेना के जहाज INS 'निरीक्षक' ने इसमें हिस्सा लिया था जिसने गहरे समुद्र में होने वाले ऑपरेशन्स को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई। इस अभ्यास को एक महत्वपूर्ण पहल माना जाता है जो दोनों देशों के बीच "गहरे समुद्री सहयोग" को दिखाता है।

हिंद महासागर की सुरक्षा के लिए भारत-श्रीलंका एक साथ

इस बार जो अभ्यास किया गया है उसकी सबसे खास बात थी गहरे समुद्र में की गई एडवांस्ड डाइविंग। भारतीय नौसेना के प्रवक्ता के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट का थीम था "गहराइयों से हम डिलीवर करते हैं।" दोनों नौसेनाओं के गोताखोरों ने 55 मीटर से ज्यादा की गहराई में मिक्स्ड-गैस डाइविंग की और अपनी बेहतरीन तकनीकी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया। ये डाइविंग ऐतिहासिक जहाजों के मलबों के ऊपर की गईं जिनमें दूसरे विश्व युद्ध का जहाज SS Worcester और पहले विश्व युद्ध का जहाज SS Perseus शामिल थे। इसके महत्व को बताते हुए नौसेना ने कहा "यह एक ऐतिहासिक कदम है जो सटीकता, आपसी तालमेल और मजबूत समुद्री साझेदारी को रेखांकित करता है।"रिपोर्ट के मुताबिक 'इस अभ्यास का मकसद दोनों नौसेनाओं के बीच निर्बाध तालमेल स्थापित करना है। संयुक्त पनडुब्बी मिशनों को अंजाम देकर दोनों पक्ष वास्तविक दुनिया की स्थितियों, जैसे खोज और बचाव अभियान, बचाव मिशन और पानी के भीतर मरम्मत के दौरान मिलकर काम करने की अपनी क्षमता को बेहतर बनाते हैं।' इसके अलावा इसमें गैर-ऑपरेशनल गतिविधियों को भी शामिल किया गया था। नौसेना ने एक्स पोस्ट में कहा "लहरों के नीचे और ऊपर, गहरे समुद्री तालमेल को मजबूत करना" को अपनी थीम बताया। इसमें आगे कहा गया "कोलंबो में इसी साझा समुद्री भावना को आगे बढ़ाते हुए INS निरीक्षक के क्रू ने श्रीलंका नौसेना के साथ एक ताजगी भरे योग सत्र में हिस्सा लिया, जिससे समुद्र में रहते हुए सहनशक्ति, सजगता और सामूहिक भलाई को बढ़ावा मिला।"

भारत-श्रीलंका साझेदारी के लिए अहम है ये अभ्यास

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह अभ्यास भारत और श्रीलंका के बीच निरंतर समुद्री सहयोग का एक हिस्सा है जो भारत के क्षेत्रीय दृष्टिकोण 'महासागर' के मुताबिक है। इस तरह के जुड़ाव हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता, सहयोग और सामूहिक विकास के प्रति साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि होती है जो वैश्विक व्यापार और सुरक्षा के लिए रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.