'भारत ने ईरान संकट के बीच निभाई दोस्‍ती', जयशंकर के दौरे से पर बोले UAE के मंत्री, तेहरान को होर्मुज पर चेताया

Updated on 14-04-2026 01:38 PM
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात के विदेश राज्य मंत्री शेख शखबूत बिन नाहयान अल नाहयान ने एस. जयशंकर के हालिया अबू धाबी दौरे को खास बताया है। जयशंकर के दो दिन के यूएई के दौरे पर उन्होंने कहा कि यह पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों के करीबी तालमेल को दिखाता है। भारत और यूएई के हिंद महासागर में साझा हितों पर उन्होंने जोर दिया। साथ ही ईरान युद्ध से बनी स्थिति और खासतौर से होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने पर उन्होंने चिंता जताई है।

शेख शखबूत बिन नाहयान ने विऑन के साथ इंटरव्यू में कई मुद्दों पर बात की है। उन्होंने कहा कि यूएई और भारत एक बड़ी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप शेयर करते हैं, जो हिंद महासागर और अफ्रीका पर फोकस हो रही है। इसमें समुद्री सुरक्षा, कनेक्टिविटी और आर्थिक सहयोग पर मजबूत तालमेल है। उन्होंने जयशंकर यूएई दौरे को बेहद महत्वपूर्ण बताया है।

'ईरान ने सप्लाई चेन तोड़ी'

शेख शखबूत का कहना है, 'भारत ग्लोबल कोशिशों को सपोर्ट करने और होर्मुज स्ट्रेट जैसे समुद्री कॉरिडोर को खुला रखने में अहम भूमिका निभाता है। इस समय की प्राथमिकता यह पक्का करना है कि होर्मुज बिना किसी रुकावट के खुला रहे। यह कॉरिडोर किसी एक देश (ईरान) का नहीं है। ईरान की ओर से बिना उकसावे के खाड़ी देशों पर हमलों ने ग्लोबल एनर्जी मार्केट और सप्लाई चेन को प्रभावित किया है।'
यूएई के मंत्री ने कहा कि एशिया, अफ्रीका और यूरोप को जोड़ने वाले एक ग्लोबल हब के तौर पर संयुक्त अरब अमीरात ने हिंद महासागर में पोर्ट और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के साथ अपने वादे को पूरा किया है। यूएई अपनी भूमिका को स्थिरता, मजबूती और साझा खुशहाली को बढ़ावा देने में एक भरोसेमंद पार्टनर के तौर पर अपनी भूमिका देखता है।

'भारत से यूएई का रिश्ता अहम'

हिंद महासागर और अफ्रीका में भारत के साथ रिश्ते पर शेख शखबूत बिन नाहयान अल नाहयान ने कहा, 'यूएई और भारत के बीच एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी है, जिसका फोकस हिंद महासागर और अफ्रीका पर ज्यादा है। इसमें समुद्री सुरक्षा, कनेक्टिविटी और आर्थिक सहयोग पर दोनों देशों के विचार पूरी तरह से मेल खाते हैं।'

शखबूत ने कहा कि यूएई और भारत के बीच हालिया समय में लगातार उच्च-स्तरीय संपर्क हुआ है। इसमें राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की कुछ समय पहले हुई भारत यात्रा शामिल है। इसके अलावा हाल ही में डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर के दौरे ने भी दोनों देशों के संबंधों को और बेहतर किया है।

जयशंकर का यूएई दौरा

विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात का दो दिन का आधिकारिक दौरा किया है। जयशंकर शनिवार रात को अपने दो दिनी दौरे पर यूएई पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान यूएई नेतृत्व के साथ उच्च स्तरीय मुलाकात की। इन बैठकों में दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.