भारत ने ओलंपिक चैंपियन का रोका विजयी सफर, दर्ज की शानदार जीत

Updated on 10-04-2022 08:19 PM

भुवनेश्वर भारतीय महिला टीम ने ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड के विजयी सफर को रोककर एफआईएच प्रो लीग के पहले चरण के मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। भारत ने नीदरलैंड को 2-1 से हराया। साथ ही एफआईएच प्रतियोगिता में नीदरलैंड के लंबे विजयी सफर को रोक दिया। नीदरलैंड को प्रो लीग में पिछली हार 2020 में अर्जेंटीना के हाथों मिली थी। प्रो लीग में भारत की यह चौथी जीत है। भारत के लिए 11वें मिनट में नेहा और 28वें मिनट में सोनिका ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर हाफ टाइम तक 2-0 से बढ़त दिला दी थी। मुकाबले के 40वें मिनट में जेनसेन यिब्बी ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके अपनी टीम के हार के अंतर को कम किया।

नीदरलैंड दूसरे दर्जे की टीम के साथ यहां आया है, मगर भारतीय टीम ने भी 3 अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में शानदार प्रदर्शन किया। टोक्यो ओलंपिक टीम में टीम का हिस्सा रही लालरेम्सियामी, सलीमा टेटे और शर्मिला देवी इस समय साउथ अफ्रीका में चल रहे जूनियर वर्ल् कप में बिजी हैं। टोक्यो ओलंपिक में नीदरलैंड ने 5-1 से भारत को हराया था। हालांकि उस टीम का कोई भी खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा नहीं है।

जीत ने भारतीय टीम 7 मैचों में 15 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि नीदरलैंड इतने ही मैचों में 17 अंकों के साथ शीर्ष पर है। मुकाबले में टीम अधिक समय तक गेंद को अपने कब्जे में रखने में सफल रही। हालांकि नीदरलैंड ने आक्रामक खेल के दम पर ज्यादा मौके बनाए। विपक्षी टीम के खिलाड़ी 30 बार भारतीय सर्कल में पहुंचे और 13 बार गोल पोस्ट पर शॉट मारे। टीम ने सात पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किया। जबकि भारतीय टीम 12 बार ही विरोधी टीम के सर्कल में पहुंच सकी। इस दौरान गोल पोस्ट पर 5 शॉट और और खिलाड़ियों ने तीन पेनल्टी कार्नर हासिल किए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.