इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत मजबूत : गिल के शतक से 399 रन का टारगेट रखा अंग्रेजों को भी दिया पहला झटका

Updated on 05-02-2024 12:45 PM

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में मजबूत पकड़ बना ली है। विशाखापट्टनम में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को जीत के लिए 399 रन का टारगेट दिया है। इतना ही नहीं, आखिरी पारी में इंग्लिश टीम को एक झटका भी दे दिया है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने एक विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। जैक क्रॉले और रेहान अहमद नाबाद लौटे।

रविवार को भारत ने दूसरी पारी में 28/0 से आगे खेलना शुरू किया और सभी विकेट खोकर 255 रन बनाए। शुभमन गिल ने 104 और अक्षर पटेल ने 45 रन की पारी खेली। इंग्लैंड से टॉम हार्टले ने 4 और रेहान अहमद ने 3 विकेट लिए।

भारत को पहली पारी के बाद 143 रन की बढ़त मिली थी। डॉ. वायएस राजशेखर स्टेडियम में पहली पारी में भारत ने 396 और इंग्लैंड ने 253 रन बनाए।

रोहित शर्मा फिर फ्लॉप, जायसवाल भी सस्ते में लौटे
28/0 के स्कोर से अपनी दूसरी पारी आगे बढ़ाने वाली टीम इंडिया ने सेशन की शुरुआत में 29 रन के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गंवाया। रोहित 13 रन बनाकर आउट हुए। नंबर-3 पर खेलने उतरे शुभमन गिल को DRS से जीवनदान मिला, लेकिन भारत के दूसरे ओपनर यशस्वी जायसवाल 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तब टीम इंडिया का स्कोर 30/2 था।

गिल ने खेली शतकीय पारी, अक्षर फिफ्टी चूके
30 रन पर ओपनर्स के पवेलियन लौटने के बाद गिल ने अय्यर के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और टीम का स्कोर 100 पार तक पहुंचाया। डेब्यू मैच खेल रहे रजत पाटीदार महज 9 रन जोड़ सके। उन्हें रेहान अहमद ने विकेटकीपर बेन फोक्स के हाथों कैच कराया। पाटीदार के आउट होने के बाद खेलने आए अक्षर पटेल ने 45 रन की पारी खेली।

भारत ने दिया 399 रन का टारगेट, 28 रन बनाने में आखिरी चार विकेट गंवाए
गिल और अय्यर के अलावा भारतीय टीम के शेष बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके। टीम ने 28 रन बनाने में आखिरी 4 विकेट गंवा दिए। इंग्लैंड की ओर से टॉम हार्टले ने 4 और रेहान अहमद ने 3 विकेट लिए। जेम्स एंडरसन को दो सफलताएं मिलीं। शोएब बशीर के हिस्से में एक विकेट आया।

क्रॉले-डकेट की फिफ्टी पार्टनरशिप
तीसरे सेशन में भारतीय टीम के ऑलआउट होने के बाद इंग्लैंड ने सकारात्मक शुरुआत की। टीम के ओपनर्स बेन डकेट और जैक क्रॉले ने 50 रन की अर्धशतकीय साझेदारी की। इस साझेदारी को भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा। उन्होंने डकेट को विकेटकीपर केएस भरत के हाथों कैच कराया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.