भारत ने पाकिस्तान को UNSC में जमकर धोया, अफगानिस्तान पर हवाई हमले को लेकर लगा दी क्लास, बताया गंभीर उल्लंघन

Updated on 11-12-2025 01:46 PM
न्यूयॉर्क: भारत ने हाल ही में अफगानिस्तान के अंदर हुए पाकिस्तानी हवाई हमलों की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में आलोचना की है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने सुरक्षा परिषद में पाकिस्तानी हमलों में अफगान नागरिकों की मौत का मुद्दा उठाया और इसे अफगान संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन कहा है। उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत अफगानिस्तान के लोगों और क्षेत्र में शांति, स्थिरता और विकास के लिए गहराई से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि भारत ने लगातार लाखों जरूरतमंत अफगानों को मानवीय सहायता प्रदान की है और अभी भी कर रहा है।

अफगान संप्रभुता का उल्लंघन

संयुक्त राष्ट्र में भारतीय दूत ने कहा कि अफगानिस्तान के साथ भारत की विकास साझेदारी 3 अरब डॉलर से अधिक है, जो अफगान लोगों के लिए नई दिल्ली के अटूट समर्थन को दिखाती है। उन्होंने आगे 17 अक्टूबर 2025 को पक्तिका प्रांत में पाकिस्तान के हवाई हमले का जिक्र किया और कहा कि 'दुखद रूप से निर्दोष महिलाओं, बच्चों और तीन होनहार युवा क्रिकेटरों- कबीर आगा, सिबगतुल्लाह और हारून- की जान चली गई, जो अफगान संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का गंभीर उल्लंघन है।'
पी हरीश ने कहा, ये हमले कथित तौर पर आतंकवादियों को निशाना बना रहे थे, इसके बजाय नागरिकों की जान ले चुके हैं और सीमा पर तनाव बढ़ा दिया है। भारत इस तरह के आक्रामकता के कृत्यों की निंदा करता है। वे न केवल नाजुक संघर्ष विराम प्रयासों को कमजोर करते हैं, बल्कि देशों के लिए क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने और ऐसे काम से बचने की जरूरत पर भी प्रकाश डालते हैं, जो नागरिकों को खतरे में डालते हैं।

पाकिस्तान का बताया ट्रेड आतंकवाद

पी हरीश ने इस्लामाबाद की अफगानिस्तान के साथ व्यापार बंद करने को लेकर भी निंदा की। उन्होंने कहा, एक लैंडलॉक देश के लिए पहुंच को चालाकी से बंद करके पाकिस्तान अफगानिस्तान के लोगों के साथ व्यापार और पारगमन आतंकवाद कर रहा है। उन्होंने भारत के प्रयासों की जानकारी दी और कहा कि भारत काबुल के बगरामी जिले में 30 बेड का अस्पताल, कॉबुल में एक ऑन्कोलॉजी सेंटर, एक ट्रॉमा सेंटर और पांच मैटरनिटी हेल्थ क्लीनिक बनाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.