6 गेंदों में 7 रन बनाने में हांफा भारत, गिरे धड़ाधड़ 3 विकेट, आखिरी ओवर में भयंकर ड्रामा

Updated on 24-11-2023 02:30 PM
विशाखापत्तनम: भारतीय क्रिकेट टीम ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को एक गेंद शेष रहते हरा दिया। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट पर 208 रन बनाए थे, जबकि भारत ने 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे अधिक 42 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के उड़ाते हुए 80 रनों की पारी खेली, जबकि ईशान किशन ने 39 गेंदों में 2 चौके और 5 छक्के के दम पर 58 रन ठोके। रिंकू सिंह 14 गेंदों में 22 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, आखिरी ओवर में मैच फंस गया था।

भारत को जीत के लिए 6 गेंदों में 7 रन चाहिए थे, जबकि लगातार 3 विकेट गिर गए। इससे भारत मुश्किल में आ गया, लेकिन अखिरकार नो बॉल से लक्ष्य हासिल किया। 

19.1, गेंदबाज- सीन एबॉट, बल्लेबाज- रिंकू सिंह: लेंथ डिलीवरी ऑफ के बाहर। रिंकू सिंह ने करारी हिट लगाई और गेंद बैकवर्ड पॉइंट से सीधे बाउंड्री के बाहर पहुंच गई। 4 रन बन गए।


19.2, गेंदबाज- सीन एबॉट, बल्लेबाज- रिंकू सिंह: ऑफ के ठीक बाहर चालाकी से डाली गई धमी डिलीवरी। रिंकू सिंह कट करने के लिए इसका इंतजार कर रहे थे और चूक गए। विकेट के पीछे वेड भी चूके तो बाई के रूप में एक रन मिल गया। अब जीत के लिए 2 रन की जरूरत।

19.3, गेंदबाज- सीन एबॉट, बल्लेबाज- अक्षर पटेल: धीमी लेंथ बॉल को अक्षर बॉलर की दिशा में खेल बैठे। सीन ने कैच लपकते हुए पारी खत्म कर दी। जीत के लिए अभी भी 2 रनों की जरूरत।

19.4, गेंदबाज- सीन एबॉट, बल्लेबाज- रवि बिश्नोई: रवि बिश्नोई ने हुक करना चाहा और चूक गए। जैसे ही गेंदबाज ने गेंद फेंकी, रिंकू बाई के लिए दौड़ पड़े। स्ट्राइकर एंड पर वेड चूक गए, लेकिन गेंदबाज ने बिश्नोई को दूसरे छोर पर रन आउट कर दिया। अगर वेड ने स्ट्राइकर छोर पर स्टंप्स पर गेंद मार दी होती तो भारत के लिए काफी परेशानी खड़ी हो जाती। (अर्शदीप सिंह मैदान पर आए)

19.5, गेंदबाज- सीन एबॉट, बल्लेबाज- रिंकू सिंह: 1 रन पूरा हुआ और एक और रन आउट! 3 गेंदों में 3 विकेट। ऑफ-स्टंप पर धीमी गेंद थी, रिंकू सिंह ने पीछे लटककर डीप मिड-विकेट की ओर गेंद को खेल दिया। वह दो रन चाहते थे, लेकिन गेंदबाजी छोर पर अर्शदीप सिंह पहुंच नहीं पाए। स्टीव स्मिथ का थ्रो अच्छा और सपाट था और गेंदबाज ने बाकी काम कर दिया। अर्शदीप सिंह रन आउट (स्मिथ/एबॉट)।

19.6, गेंदबाज- सीन एबॉट, बल्लेबाज- रिंकू सिंह: नो बॉल, रिंकू सिंह ने हालांकि गेंद को 6 रनों के लिए बाउंड्री से बाहर भेज दिया था। उन्हें रन दौड़ने की जरूरत भी नहीं थी, लेकिन अंपायर ने नो बॉल दिया। इस तरह भारत को 6 गेंदों में 7 रन बनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी और नोबॉल की वजह से रिंकू सिंह के खाते में 6 रन नहीं जुड़े।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.