बीच मैच भारत को लगा बड़ा झटका, श्रेयस अय्यर को ले जाना पड़ा हॉस्पिटल

Updated on 12-03-2023 09:08 PM
अहमदाबाद: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम पहली पारी में बैटिंग कर रही है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी इस मैच के चौथे दिन उस वक्त भारत को बड़ा झटका लगा जब श्रेयस अय्यर अपनी जगह बैटिंग करने नहीं उतरे और उन्हें चेकअप के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा। उनकी सेहत को लेकर हालांकि बीसीसीआई की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है और इस बात पर शंका बनी हुई है कि वह मैच में बैटिंग करने उतरेंगे या नहीं।

दरअसल, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के बेहद अहम मुकाबले में तीसरे दिन जब शुभमन गिल जब आउट हुए तो रविंद्र जडेजा को मैदान पर भेजा गया, जबकि इस नंबर पर अमूमन श्रेयस अय्यर बैटिंग करते दिखते हैं। पहले लगा कि यह कप्तान रोहित शर्मा और टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ की कोई रणनीति है, लेकिन चौथे दिन जब जडेजा के आउट होने के बाद अय्यर मैदान पर नहीं आए तो कुछ गड़बड़ का आशंका हुई।

    इसके बाद एक रिपोर्ट आई कि श्रेयस अय्यर ने तीसरे दिन बैकपेन की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मेडिकल टीम स्कैन के लिए अस्पताल ले गई। उनकी चोट पर BCCI की मेडिकल टीम लगातार नजर बनाए हुए है। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने चौथे टेस्ट में पहली पारी में विध्वंसक बैटिंग करते हुए उस्मान ख्वाजा के 180 और कैमरून ग्रीन के 114 रनों की शतकीय पारी के दम पर 480 रन बनाए थे।

    सीरीज में भारतीय टीम पहले ही 2-1 की बढ़त बना चुका है। उसने नागपुर और दिल्ली टेस्ट जीते थे, लेकिन इंदौर में उसे हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, भारत के लिए यह मैच इसलिए जीतना जरूरी है, क्योंकि अगर उसे आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपिनयनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो जीत दर्ज करना पड़ेगा। ड्रॉ या हार होने की स्थिति में टीम इंडिया को श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच जारी सीरीज के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.