भारत VS जिम्बाब्वे पहला वनडे आज:6 साल बाद आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

Updated on 18-08-2022 05:50 PM
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। 6 साल बाद दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ भिड़ने वाली है। इससे पहले 15 जून 2016 को दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला गया था। भारतीय टीम दौरे पर बिना अपने सीनियर खिलाड़ियों के गई है। वहीं, सीरीज शुरू होने से कुछ ही दिन पहले बड़ा बदलाव करते हुए शिखर धवन की जगह केएल राहुल को कप्तान बना दिया गया। ऐसे में युवा खिलाड़ियों को इस सीरीज में खुद को साबित करने का भी मौका है।

कहां देख सकते हैं यह मुकाबला
भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाल ही में खेले गई सीरीज का सीधा प्रसारण DD स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। वहीं, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच का आनंद आप आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ले सकते हैं। इसके अलावा आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देख सकते हैं। मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 12.45 बजे से शुरू होंगे।

25 साल से नहीं हारी टीम इंडिया
भारत 1997 के बाद से अब तक जिम्बाब्वे में एक भी सीरीज नहीं हारा है। इस दौरान उसने चार बार मेजबान टीम को हराया है। 1998 में भारत टीम तीसरी बार जिम्बाब्वे गई थी। तब उसने तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया था। इसके बाद भारतीय टीम 2013 में जिम्बाब्वे गई थी। फिर 2015 और 2016 में दौरा किया और हर बार जीतकर ही वापस लौटी।

पहले वनडे में केएल राहुल के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें रहेंगी, जो चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। वह धवन के साथ ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं। राहुल त्रिपाठी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू कर सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत:
केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.