चीन-पाकिस्‍तान का मुकाबला करने के लिए रूस का हवाई योद्धा Su-57 खरीदेगा भारत! देशी प्रोजेक्ट में देरी से टेंशन, जानें ताकत

Updated on 24-10-2024 01:17 PM
मॉस्को: भारत जल्दी ही रूस के फाइटर जेट Su-57 हासिल करने की ओर देख सकता है। इसकी वजह चीन और पाकिस्तान के 5वीं पीढ़ी के जेट हैं। इनका मुकाबला करने के लिए भारत रूसी Su-57 का अधिग्रहण कर सकता है। भारत के रूसी जेट की तरफ देखने की बड़ी वजह उसके अपने पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट, एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) के तैयार होने में हो रही देरी है। स्वदेशी विमान मिलने तक भारत रूसी जेट के जरिए अपनी सुरक्षा पुख्ता करना चाहता है।

डिफेंस इन की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का अपना पांचवीं पीढ़ी का फाइटर जेट एएमसीए हासिल करना देश की बढ़ती रक्षा महत्वाकांक्षाओं का प्रमाण है। स्वदेशी रूप से डिजाइन यह विमान स्टील्थ तकनीक, सुपरक्रूज और उन्नत हथियार जैसी अत्याधुनिक क्षमताओं से लैस है लेकिन ये प्रोजेक्ट समय से नहीं चल रहा है।

एएमसीए में लग सकते हैं छह से सात साल


रिपोर्ट के मुताबिक, एएमसीए के एक उपयुक्त इंजन के तैयार होने में अभी छह से सात साल लग सकते हैं, जो कि एक लंबा समय है। इस देरी ने भारत को एक असुरक्षा का भाव दिया है क्योंकि क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी चीन और पाकिस्तान अपने पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इसने भारत की चिंताओं को बढ़ाया है।
चीन ने चेंगदू जे-20 तैनात कर दिया है और एफसी-31 जैसे उन्नत लड़ाकू जेट विकसित कर रहा है। पाकिस्तान भी चीन के सहयोग से अत्याधुनिक लड़ाकू विमान हासिल कर रहा है। इस परिदृश्य ने भारत को अपने विकल्पों पर फिर सोचने और अपनी हवाई श्रेष्ठता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त समाधानों पर विचार करने को प्रेरित किया है।

रूसी जेट बनेगा भारत के लिए विकल्प!


एएमसीए प्रोजेक्ट में देरी को देखते हुए भारत के लिए सबसे बेहतर समाधान के तौर पर रूस के सुखोई Su-57 फाइटर जेट का अधिग्रहण नजर आ रहा है। भारत को शुरू में इस जेट के इंजन और तकनीकी पहलुओं के बारे में चिंता थी लेकिन हाल के समय में ये दिक्कत दूर हुई है। विशेष रूप से इजडेली 30 (A51) इंजन के एकीकरण ने इन मुद्दों हल किया है। यह नया इंजन Su-57 की ताकत और क्षमताओं को बढ़ाता है।

Su-57 में उन्नत रडार और कम रडार क्रॉस-सेक्शन है, जो इसे एक दुर्जेय स्टील्थ विमान बनाता है। इन सुधारों और रूसी एयरोस्पेस बलों के भीतर इसकी पूर्ण परिचालन स्थिति के साथ, Su-57 को एएमसीए को तैनाती के लिए तैयार होने तक एक शानदार विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

भारत के लिए क्यों होगा फायदे का सौदा?


Su-57 की खरीद से भारत को कई फायदे होंगे। सबसे पहले तो भारतीय वायु सेना को चीन के जे-20 और दूसरे खतरों का मुकाबला करने के लिए पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू जेट मिल जाएंगे। दूसरे Su-57 भारत के सुखोई Su-30MKI लड़ाकू विमानों के मौजूदा बेड़े के साथ कई समानताएं रखता है। इससे इसका रखरखाव और ट्रेनिंग भारतीय एयरफोर्स के लिए आसान होगी।

एएमसीए भारत के रक्षा उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण दीर्घकालिक लक्ष्य है, वहीं Su-57 छोटे समय के लिए एक आकर्षक समाधान है। Su-57 हासिल करके भारत यह सुनिश्चित कर सकता है कि उसकी वायु शक्ति मजबूत बनी रहे और क्षेत्र में उभरती चुनौतियों का सामना आसानी से कर सके। Su-57 के जरिए भारत अपने पड़ोस के बदलते भूराजनीतिक माहौल में अपनी रक्षा बढ़त बनाए रख सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.