पहले न्यूक्लियर मिसाइल व हवाई हमलों की निगरानी के लिए भारत करेगा आईएनएस ध्रुव की तैनाती

Updated on 04-09-2021 11:56 PM
नई दिल्ली । सामरिक रूप मजबूत होने के लिए भारत ने पहले न्यूक्लियर मिसाइल व हवाई हमलों की निगरानी करने वाले जहाज आईएनएस ध्रुव की तैनाती करने की तैयारी कर ली है। यह स्पेशल रिसर्च शिप दुश्मन के मिसाइल को ट्रैक करने के साथ ही पृथ्वी की निचली कक्षा में सैटेलाइटों की निगरानी भी करेगी। खबर के अनुसार सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह की उपस्थिति में 10 सितंबर को इसे आईएनएस ध्रुव के रूप में कमीशन किया जाएगा। स्वदेश निर्मित 15,000 टन मिसाइल रेंज इंस्ट्रूमेंटेशन जहाज को लंबी दूरी के राडार, गुंबद के आकार के ट्रैकिंग एंटीना और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम से लैस किया गया है। 175 मीटर लंबी मिसाइल-ट्रैकिंग पोत को पहले एक सीक्रेट प्रोजेक्ट के हिस्से के रूप में 'वीसी 11184' नाम दिया गया था। इस शिप की तैनाती ऐसे समय में हो रही है जब ऐसा ही एक चीनी पोत वर्तमान में हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में एक और निगरानी और निगरानी मिशन पर चल रहा है।
चीन नियमित रूप से हिंद महासागर क्षेत्र में ऐसे जहाजों और सर्वे शिप को भेजता है। इनका उपयोग नेविगेशन और पनडुब्बी संचालन के लिए उपयोगी समुद्री विज्ञान और अन्य डेटा का पता लगाने में भी किया जाता है। स्पेशल पोत आईएनएस ध्रुव के साथ ही भारत अमेरिका, रूस, चीन और फ्रांस जैसे देशों के एक चुनिंदा समूह में शामिल हो जाएगा। आईएनएस ध्रुव को नेवी की नेशनल रिसर्च टेक्निकल ऑर्गनाइजेशन (एनटीआरओ) और रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के मेंबर संचालित करेंगे। आईएनएस ध्रुव पर एडवांस टेक्निकल इक्यूपमेंट्स की एक बड़ी रेंज है। साथ ही इस पर एक हेलीकॉप्टर डेक भी है। यह दुश्मनों के बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाने और ट्रैक करने के लिए समुद्र पर एक अर्ली अलर्ट सिस्टम के रूप में कार्य करेगा। यह जमीन से छोड़े गए कई वारहेड्स के साथ या पनडुब्बियों को भी निशाना बना सकता है। एक बार शिप के राडार पर इस तरह की आने वाली मिसाइलों का पता लगने के बाद, लैंड बेस्ड बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा (बीएमडी) सिस्टम उन्हें ट्रैक कर मार गिराएगा। वर्तमान में डीआरडीओ की तरफ से विकसित की जा रही दो स्तरीय बीएमडी प्रणाली में 2,000 किलोमीटर की रेंज में दुश्मन की मिसाइलों को रोकने के लिए एएडी (उन्नत वायु रक्षा) और पीएडी (पृथ्वी वायु रक्षा) इंटरसेप्टर मिसाइल हैं। ऐसे शक्तिशाली सेंसर के साथ आईएनएस ध्रुव का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.