चीन के पड़ोसी दुश्मन को ब्रह्मोस मिसाइल की तीसरी खेप सौंपेगा भारत, जापान में अमेरिकी मिसाइलें तैनात, चौतरफा घिरा ड्रैगन!

Updated on 12-09-2025 02:24 PM
मनीला/टोक्यो: भारत और अमेरिका ने दक्षिण चीन सागर में चीन की चौतरफा घेराबंदी तेज कर दी है। भारत एक तरह जहां अमेरिका को घेरने के लिए चीन के साथ डिप्लोमेसी का सहारा ले रहा है, वहीं चीन को काउंटर करने के लिए साम, दाम, दंड और भेद की नीति भी अपना रहा है। भारत बहुत जल्द दक्षिण चीन सागर में चीन के जानी दुश्मन फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइलों की तीसरी खेप सौंपने वाला है। ब्रह्मोस मिसाइल बनाने वाली कंपनी ब्रह्मोस एयरोस्पेस ज्वाइंट वेंचर के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर जयतीर्थ जोशी ने रूसी पत्रकारों को बताया है, कि फिलीपींस को भारत से सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की तीसरी खेप जल्द ही मिलने वाली है।

उन्होंने कहा कि "रॉकेट तैयार हैं। हम उन्हें समय पर पहुंचा देंगे।" हालांकि उन्होंने डिलीवरी की तारीख नहीं बताई। भारत, फिलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइलों की तीसरी खेप की डिलीवरी उस वक्त करने वाला है, जब अमेरिका ने जापान में टाइफन और NMESIS सिस्टम की तेजी से तैनाती शुरू कर दी है। आपको बता दें कि फिलीपींस ने ब्रह्मोस मिसाइलों की तीन बैटरियों के लिए भारत के साथ 375 मिलियन डॉलर का समझौता किया था, जिसकी पहली डिलीवरी पिछले साल, दूसरी डिलीवरी अप्रैल महीने में और तीसरी डिलीवरी बहुत जल्द होने वाली है। ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप को फिलीपींस की नौसेना अपने बेड़े में शामिल कर चुकी है।
फिलीपींस को जल्द मिलेगा ब्रह्मोस का तीसरा बैच
तीसरे बैच की डिलीवरी के साथ ही यह ऑर्डर पूरा हो जाएगा और इससे फिलीपींस की तटीय क्षमताएं, खासकर चीन से आने वाले समुद्री खतरों के खिलाफ, काफी मजबूत हो जाएंगी। इसके अलावा, कुछ रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि फिलीपींस की सेना भूमि-आधारित तटीय रक्षा के लिए होराइजन 3 सैन्य आधुनिकीकरण कार्यक्रम के तहत और ज्यादा ब्रह्मोस बैटरियां खरीदने पर विचार कर रही है। ये मिसाइलें फिलिपींस मरीन कॉर्प्स के कोस्टल डिफेंस रेजिमेंट को दी जा रही हैं, जो चीन से संभावित खतरों को देखते हुए देश की समुद्री सीमा पर तैनात की जाएंगी।
आपको बता दें कि ब्रह्मोस की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्पीड और मारक क्षमता है। करीब 290 किलोमीटर की रेंज और मैक 2.8 की स्पीड इसे दुश्मन जहाजों और अम्फिबियस ऑपरेशनों के लिए बेहद खतरनाक बना देती है। 200 से 300 किलो वॉरहेड के साथ यह बेहद कम समय में सटीक प्रहार कर सकती है, जिससे दुश्मन के पास प्रतिक्रिया का समय नहीं बचता। पाकिस्तान के खिलाफ भारत इसका कामयाबी के साथ इस्तेमाल भी कर चुका है। फिलिपींस के रक्षा मंत्री गिल्बर्टो टियोडोरो जूनियर ने इसे "गेम-चेंजर" बताया है। चीन भारती ब्रह्मोस मिसाइल की फिलीपींस की डिलीवरी को सीधी चुनौती मान रहा है।
जापान भी कर रहा अमेरिकी मिसाइलों की तैनाती
दूसरी तरफ जापान भी अमेरिकी मिसाइलों की तैनाती शुरू कर रहा है। अमेरिका और जापान, दोनों देशों ने 11 से 25 सितंबर तक चलने वाले वार्षिक सैन्य अभ्यास ‘रिजॉल्यूट ड्रैगन-2025’ की शुरुआत की है, जिसमें जापान के टाइप-12 सतह से सतह पर मार करने वाले मिसाइलों के साथ अमेरिकी टाइफन (MRC) और NMESIS सिस्टम को तैनात किया जाएगा। टाइफन मिसाइल सिस्टम अपनी मारक क्षमता के लिए जाना जाती है। यह एक मोबाइल, ग्राउंड-लॉन्च्ड सिस्टम है जो SM-6 और टॉमहॉक दोनों तरह की मिसाइलें दाग सकता है। जहां SM-6 वायु और समुद्री लक्ष्यों को 200 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर मार सकती है, वहीं टॉमहॉक 1,600 किलोमीटर तक जाकर दुश्मन के ठिकाने ध्वस्त कर सकती है। चार लॉन्चरों से लैस एक टाइफन बैटरी एक साथ 16 मिसाइलें दाग सकती है। जापान में यह सिस्टम इवाकुनी एयरबेस पर तैनात होगा, जहां से यह चीन के शंघाई जैसे अहम शहरों तक पहुंच सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.