वेनेजुएला के खिलाफ भारतीय टीम को आक्रामक रुख अपनाना होगा : डेनर्बी

Updated on 02-12-2021 09:44 PM

मनाउस भारतीय महिला फुटबॉल टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनर्बी ने कहा है कि वेनेजुएला के खिलाफ होने वाले अगले मैच में उनकी टीम के खिलाड़ियों को आक्रमण रुख अपनाना होगा। चार देशों के इस टूर्नामेंट में भारत को अपने पहले दो मैचों में ब्राजील के खिलाफ 1-6, जबकि चिली के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। अब भारतीय टीम अपने अंतिम मैच में एरेना डा एमाजोनिया में वेनेजुएला से खेलेगी।

 वेनेजुएला विश्व रैंकिंग में भारत से सिर्फ एक स्थान ऊपर है। ऐसे में यह मुकाबला रोमांचक रह सकता है। स्वीडन के डेनर्बी ने कहा, वेनेजुएला की खेलने की शैली चिली से काफी मिलती जुलती है। वे गेंद को अपने नियंत्रण में रखते हैं और उनकी पासिंग अच्छी है। वे लय में आने के बाद फिर हमला करते हैं, इसलिए एक इकाई के रूप में हमें अधिक आत्मविश्वास दिखाना होगा।

स्वीडन के इस कोच ने कहा कि उनकी टीम को अपने आक्रमण में सुधार करने की जरूरत है। भारतीय टीम अगले साल अपने देश में हो रहे एएफसी एशियाई कप की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा, चिली के खिलाफ हुए मैच में हमने हमने मजबूत रक्षात्मक खेल खेला पर मामूली गलतियों का नुकसान उठाना पड़ा। पहले हाफ में हमारा आक्रमण भी कमजोर रहा और हमारी पासिंग भी सही नहीं थी पर लड़कियों ने वापसी का जज्बा दिखाया और दूसरे हाफ में कहीं बेहतर प्रदर्शन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.