भारत ने 47 रन से जीता पहला सुपर 8 मैच:टी-20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान पर लगातार चौथी जीत

Updated on 21-06-2024 12:48 PM

भारत ने अपने पहले सुपर-8 मैच में अफगानिस्तान को 47 रन से हराया। इस जीत के साथ टीम इंडिया मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप में अजेय है, एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा।

ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव (53 रन) की फिफ्टी के सहारे धीमी पिच पर 20 ओवर में 8 विकेट 181 रन का स्कोर बनाया और अफगानी टीम को 182 रन का टारगेट दिया।

रन चेज में अफगानी टीम 20 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट झटके। कुलदीप यादव को 2 सफलताएं मिलीं। एक-एक विकेट अक्षर-जडेजा को भी मिला। अफगानी टीम से अजमतुल्लाह ओमजई ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए।​​​​

अर्शदीप को आखिरी बॉल पर विकेट, अफगानिस्तान 134 पर ऑलआउट

मैच का आखिरी ओवर डाल रहे अर्शदीप सिंह ने ओवर की आखिरी बॉल पर नूर अहमद को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। इसी विकेट के साथ 182 का टारगेट चेज कर रही अफगानिस्तानी टीम 134 रन पर ऑलआउट हो गई है और भारत ने अपना पहला सुपर 8 मैच 47 रनों से जीत लिया है।

17वां ओवर लेकर आए कुलदीप यादव मोहम्मद नबी को जडेजा के हाथों कैच कराया। इस तरह अफगानी टीम ने 7वां विकेट भी गंवा दिया। टीम को 3 ओवर में 63 रन बनाने हैं यानी कि हर ओवर में 22 रन की जरूरत है।

बुमराह को तीसरा विकेट, जादरान आउट

16वें ओवर की दूसरी बॉल पर जसप्रीत बुमराह को तीसरी सफलता मिली। उन्होंने दूसरी बॉल पर नजीबुल्लाह जादरान को अर्शदीप के हाथों कैच कराया। जादरान 19 रन बनाकर आउट हुए। इस ओवर के बाद स्कोर 107/6 रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.