भारत-जिम्बाबे दौरा: 18 से 22 अगस्त के बीच तीन एकदिवसीय मैंच खेलेगी टीम इंडिया

Updated on 11-07-2022 09:38 PM

नई दिल्ली टीम इंडिया के लिए आगामी महीने काफी व्यस्त रहने वाले हैं। टी-20 विश्व कप से पहले ही टीम तीन देशों का दौरा करेगी। कार्यक्रम इतना व्यस्त हैं, कि रेगुलर खेलने वाले खिलाडिय़ों को घर जाने तक का मौका नहीं मिलेगा। इसी बीच भारत के जिम्बाबें दौरे की डेट भी सामने गई हैं। भारत ने 3 वनडे मुकाबले खेलने हैं, जोकि 18 से 22 अगस्त तक होने वाले हैं। पहला वनडे 18 अगस्त को, दूसरा वनडे 20 अगस्त को और तीसरा वनडे 22 अगस्त को खेला जाएगा।


भारतीय टीम का व्यस्त कार्यक्रम में टीम अभी इंग्लैंड के दौरे पर है। इंग्लैंड का दौरा 17 जुलाई को समाप्त होगा। इसके बाद वेस्टइंडीज का दौरा 22 जुलाई से शुरू होकर 7 अगस्त को खत्म होगा। इसके बाद टीम इंडिया के दौरे पर रहेगी। जिम्बाबे दौरा 18 अगस्त से शुरू हो जाएगा और 22 अगस्त को समाप्त होगा। इसके बाद टीम इंडिया को एशिया कप खेलना हैं। एशिया कप 27 अगस्त से शुरू होगा और 11 सितंबर को खत्म होगा।


जाहिर है कि इंग्लैंड का दौरा खत्म होते ही टीम इंडिया विंडीज पहुंचेगी। जहां 3 टी-20 और 3 वनडे मुकाबले होने हैं। इसके बाद जिमबाब्वे दौरा होगा। पांच दिन बाद ही एशिया कप शुरू होगा। टाइट शैड्यूल से जाहिर है कि कई प्लेयरों को बीसीसीआई रोटेशन वाइज इस्तेमाल करेगा। बीसीसीआई ने पहले ही विंडीज दौरे के कारण वनडे मैचों के लिए शिखर धवन को कप्तानी सौंपी है। तीन वनडे मैचों की सीरीज के यह मुकाबले रात 7 बजे से शुरू होने हैं।


इस बीच बीसीसीआई कप्तानों के लेकर भी चर्चा में हैं। साल में बीसीसीआई कई कप्तानों को आजमा चुकी हैं। दक्षिण अफ्रीका टेस्ट के लिए विराट कोहली, दक्षिण अफ्रीका वनडे के लिए केएल राहुल, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज सीरीज के लिए रोहित शर्मा, दक्षिण अफ्रीका टी-20 आई के लिए ऋषभ पंत, आयरलैंड टी-20 आई के लिए हार्दिक पांड्या, इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में जसप्रीत बुमराह और डर्बीशायर के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए दिनेश कार्तिक कप्तानी कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.