अमेरिका में भारतीय राजदूत ने स्थानीय स्तर पर संबंधों को प्रगाढ़ता देने मेयर, गवर्नरों से की चर्चा

Updated on 12-02-2022 08:05 PM




वॉशिंगटन। अमेरिका में भारतीयों की संख्या बहुतायत में है लिहाज यहां भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने लोगों के बीच आपसी संबंधों और स्थानीय स्तर पर संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से देशभर के स्थानीय मेयर और गवर्नर के साथ संवाद बढ़ाया है। भारत सरकार की यह नीति घरेलू तथा राष्ट्रीय राजनीति में शक्तिशाली महानगरों न्यूयॉर्क, लॉस एंजिलिस और शिकागो में निर्वाचित प्रतिनिधियों के बढ़ते दबदबे के संदर्भ में महत्वपूर्ण है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने लॉस एंजिलिस शहर के मेयर एरिक गार्सेटी को भारत में अपना राजदूत नामित किया है। पिछले पखवाड़े में ही संधू ने तीन प्रमुख मेयर से मुलाकात की। इसके अलावा उन्होंने अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों तथा 40 से अधिक राज्यों के गवर्नर से मुलाकात की।
भारतीय राजनयिक मिशन और राजदूत स्थानीय प्रशासनों तक पहुंच बनाने के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं। पिछले महीने संधू ने न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स से मुलाकात की थी। बीस से अधिक वर्षों से कानून और व्यवस्था के अधिकारी अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नागरिक एडम्स ने मेयर पद के चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। एडम्स सुर्खियों में तब आए थे, जब राष्ट्रपति बाइडेन मेयर की मौजूदगी में कानून तथा व्यवस्था पर अपनी नीतियों का आगाज करने के लिए न्यूयॉर्क आए थे। संधू ने 30 जनवरी को मेयर एडम्स से मुलाकात की और उन्हें न्यूयॉर्क शहर के मेयर के तौर पर ऐतिहासिक चुनाव जीतने पर बधाई दी। दोनों ने भारत और न्यूयॉर्क शहर के बीच मजबूत भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की थी। भारतीय राजदूत ने न्यू जर्सी में एडिसन शहर के मेयर सामिप जोशी से भी मुलाकात की, जिनका नाता गुजरात के शिवराजपुर से है। एडिसन में भारतीय अमेरिकी, खासतौर से गुजरात के लोगों की आबादी बहुत ज्यादा है। इसके अलावा संधू ने सिनसिनाटी शहर के मेयर आफताब पुरेवल से भी मुलाकात की। वह सिनसिनाटी का मेयर बनने वाले पहले भारतीय मूल के उम्मीदवार हैं। पुरेवल के पिता पंजाब से हैं और मां तिब्बत की हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.