कश्मीर में बढ़ते इस्लामी आतंकवाद के खिलाफ भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने किया प्रदर्शन

Updated on 18-10-2021 09:51 PM

वॉशिंगटन अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने अपने यहूदी सहयोगियों के साथ मिलकर भारत के कश्मीर में बढ़ते इस्लामी आतंकवाद के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन का आयोजन कश्मीर हिंदू फाउंडेशन (केएचएफ) ने किया।

 इसमें प्रदर्शनकारियों नेकश्मीर में अल्पसंख्यकों के खिलाफ इस्लामी जिहाद रोकें’, ‘इस्लामी आतंकवाद का मुकाबला करेंजैसे नारे लगाए। केएचएफ के संस्थापक सदस्य दीपक गंजू ने वैश्विक समुदाय से अनुरोध किया कि अब ये समझे कि दुनिया में मानवाधिकारों का सबसे भयावह तरीके से उल्लंघन कश्मीर में हो रहा है।


एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, कई प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 1990 में उनके परिवारों को कश्मीर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा और वे अब भी अपने घर लौटने में सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से घाटी में बचे अल्पसंख्यक समुदाय के अन्य सदस्यों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि चुन-चुनकर की जाने वाली हत्या की घटनाएं अब और हों।

कांग्रेस के पूर्व सदस्य जो कॉफमैन ने इस मौके पर कहा किइस्लामिक सोसाइटी ऑफ नॉर्थ अमेरिकाऔर आईसीएनए जैसेआतंकवादियों के प्रति हमदर्दी रखने वाले संगठनोंका पर्दाफाश करना आवश्यक है। आईसीएनए (इस्लामिक सर्कल ऑफ नॉर्थ अमेरिका), दक्षिण एशिया के सबसे बड़े इस्लामिक संगठन जमात--इस्लामी की अमेरिकी इकाई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.