अफगान नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए भारतीय अमेरिकी ने बाइडेन को सराहा

Updated on 12-09-2021 05:59 PM
वॉशिंगटन । काबुल से अफगान नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए भारतीय अमेरिकी ने बाइडेन की सराहाना की है। अमेरिका के फ्रेमॉन्ट शहर में अफगान शरणार्थियों के पुनर्वास में लगे कैलिफोर्निया के एक भारतीय अमेरिकी शख्स ने उन हजारों अफगान नागरिकों सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की प्रशंसा की है जिन्होंने 20 साल तक आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका के युद्ध में उसकी मदद की। समुदाय के नेता अजय जैन भुटोरिया ने विदेश विभाग द्वारा आयोजित एक वेबिनार में कहा, ‘राष्ट्रपति बाइडेन, ब्लिंकन और हमारे सैनिकों ने हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला।
हम कैलिफोर्निया के फ्रेमॉन्ट तथा अमेरिका के अन्य हिस्सों में अपने अफगान सहयोगियों का उनके नए घरों में स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। साथ ही हम शरणार्थियों की मदद करने के लिए अफगान सामुदायिक संगठनों के साथ काम जारी रखने को लेकर भी उत्साहित हैं।’ भुटोरिया ने कहा, ‘हम सौभाग्यशाली हैं कि फ्रेमॉन्ट और हेवार्ड शहर तथा अफगान समुदाय के नेता इस मुद्दे को लेकर इतने गंभीर हैं और हम विदेश विभाग का आभार जताते हैं कि वह यह समझने के लिए तेजी से इस समुदाय तक पहुंचा कि वे कैसा अनुभव कर रहे हैं और कैसे उनके अनुभव और कौशल अमेरिका में अन्य शहर के नेताओं द्वारा चलायी जा रही पुनर्वास प्रक्रिया में मदद कर सकते हैं।’ विदेश विभाग के दक्षिण और मध्य एशिया के ब्यूरो ने एक ट्वीट में अफगान शरणार्थियों की मदद के लिए काम कर रही फ्रेमॉन्ट शहर की मेयर लिली मेई, अजय जैन भुटोरिया, हेवार्ड शहर परिषद की सदस्य आयशा वहाब और अफगान कोलिशन की सराहना की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.