यूएई में भारतीय ने दोस्तों के साथ खरीदा लॉटरी का टिकट, 23 करोड़ से अधिक का निकला इनाम

Updated on 04-09-2021 11:56 PM
अबू धाबी । यूएई में रहने वाले एक भारतीय प्रवासी की किस्मत चमक उठी है। रस अल खैमाह में रहने वाले भारतीय प्रवासी अबू मोहम्मद ने शनिवार को अबू धाबी में आयोजित बिग टिकट ड्रॉ में 12 मिलियन दिरहम का इनाम जीता है। भारतीय मुद्रा के हिसाब से यह रकम करीब 23 करोड़ 84 लाख रुपए होती है। 
मोहम्मद ने अपने चार सहयोगियों के साथ टिकट खरीदा था और अब वे इस पुरस्कार को भी शेयर करेंगे। मोहम्मद ने जिस टिकट को जीता है, उसका नंबर 027700 था और इसे 30 अगस्त को खरीदा गया था। बिग टिकट डॉ हर महीने की 3 तारीख को अबू धाबी में आयोजित किया जाता है। 
जब होस्ट रिचर्ड ने विजेता की घोषणा की तो मानों मोहम्मद पहले से इसके लिए तैयार थे। वह अपनी जीत की घोषणा सुनकर उत्साहित हो गए और बताया कि यह टिकट उन्होंने अपने चार सहयोगियों के साथ खरीदा था और अब वह चारों के साथ इस जीत को साझा करेंगे।
भारत के मोहम्मद अपनी पत्नी, मां और दो बेटियों के साथ रस अल खैमाह में रहते हैं। वह एक शिपिंग कंपनी में ऑपरेशन्स कॉर्डिनेटर के रूप में काम करते हैं। वह पिछले एक साल से अधिक समय से अपने सहयोगियों के साथ बिग टिकट ड्रॉ में हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले पिछले महीने भारत के रहने वाले सनूप सुनील ने 15 मिलियन दिरहम जीते थे। यह रकम 30 करोड़ से भी ज्यादा थी। 
सुनील ने जीते हुए टिकट नंबर 183947 को 13 जुलाई को खरीदा था। बिग टिकट के रिचर्ड ने सुनील को कई बार फोन किया लेकिन सुनील का फोन नहीं लगा। कई प्रयासों के बाद उनका फोन लगा लेकिन सिर्फ कुछ सेंकड के लिए कनेक्ट होकर फिर कट गया। रिचर्ड ने फोन पर सुनील को बताया कि वह जैकपॉट जीत चुके हैं, लेकिन दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.