भारतीय गेंदबाजों ने हमे आश्चर्यचकित किया: एलिसा हीली

Updated on 04-10-2021 08:45 PM

गोल्ड कोस्ट जब मेघना सिंह ने अंतररष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहली गेंद पर पहले वनडे में एलिसा हीली को एक शानदार आउटस्विंगर से बीट किया था तो ऐसा लगा जून में इंग्लैंड में सीरीज़ हारने के बाद भारतीय टीम में अगले साल के विश्व कप से पहले तेज़ गेंदबाज़ों की खोज की एक कड़ी मिल गई है। झूलन गोस्वामी भी चिर परिचित अंदाज़ में बल्लेबाज़ों को परेशान करती नज़र आईं और पूजा वस्त्रकर की गेंदबाज़ी में भी एक नई धार दिखाई दी।
तीसरे वनडे की समाप्ति तक ऐसा लगा कि भारतीय तेज़ गेंदबाज़ी में कुछ बात ज़रूर है।

मल्टी फॉर्मैट सीरीज में पिंक बॉल टेस्ट के आते-आते यह हाल है कि मूलतया स्पिन पर निर्भर भारतीय गेंदबाज़ी ना सिर्फ अब तेज़ गेंदबाज़ों के आधार पर चुनौती पेश कर रही है बल्कि सच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजों को भी कुछ मामलों में पीछे छोड़ दिया है। तीसरे दिन के खेल के बाद हीली ने कहा, 'आज भारत के तेज़ गेंदबाज़ों ने वह कर दिखाया जो हम अपनी गेंदबाज़ी के वक़्त शुरुआत में नहीं कर पाए थे। हमने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और शायद हमारे गेंदबाज़ों में अनुभव की कमी साफ़ नज़र आई। हालांकि मौसम के चलते हम पहले दोनों दिन लाइट के रहते गेंदबाज़ी करने का फ़ायदा भी नहीं उठा पाए।'


शाम के समय में भारतीय गेंदबाजी का सितारा रहीं झूलन। मेजबान की पारी के सातवें ओवर में उन्होंने एक तेज इनस्विंगर के ज़रिए सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी के स्टंप बिखेरे और फिर हीली के साथ एक रोचक प्रतिस्पर्धा का सार तीन गेंदों में दिखा। सबसे पहले एक अंदर आती गेंद से हीली के बल्ले और पैड के बीच का रास्ता लेते हुए उन्हें बीट किया। अगली गेंद पर एक बाउंसर को पुल करने के चक्कर में हीली के कंधे पर प्रहार किया और आखिर में एक आउटस्विंगर से उन्हें पवेलियन भेजा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.