रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से हारा भारत

Updated on 02-08-2022 07:08 PM

वेस्टइंडीज ने दूसरा टी-20 मुकाबला 5 विकेट से जीतकर 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 139 रन का टारगेट दिया था, जिसे उन्होंने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम के लिए सबसे ज्यादा 68 रन ब्रैंडन किंग ने बनाए। वहीं, डेवोन थॉमस ने आखिरी ओवरों में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 19 गेंद में 31 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी।

भारत के लिए सबसे ज्यादा रन हार्दिक पंड्या ने बनाए। उन्होंने 31 गेंद में 31 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए ओबेड मैकॉय ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए। ये पहला मौका था जब उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 या इससे ज्यादा विकेट झटके हैं। वहीं, जेसन होल्डर ने 2 विकेट अपने नाम किए।

दूसरे टी-20 में टीम इंडिया के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। मैच की पहली ही गेंद पर भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा खाता खोले बिना ओबेड मैकॉय की गेंद पर स्लिप में कैच दे बैठे और गोल्डन डक पर आउट हो गए। मैकॉय ने अपने दूसरे ओवर की पहली गेंद पर टीम इंडिया को एक और झटका दिया और 6 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रहे सूर्यकुमार यादव को भी आउट कर दिया।

अल्जारी जोसेफ ने भारत को शुरुआती झटको से उबरने ही नहीं दिया और श्रेयस अय्यर को 10 रन पर आउट कर दिया। ऋषभ पंत को मैच में शानदार शुरुआत मिली। वो 12 गेंद में 24 रन बनाकर खेल रहे थे। ऐसा लगा कि वह बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन अकील होसेन की गेंद पर वो बाउंड्री लाइन पर ओडेन स्मिथ को कैच दे बैठे। हार्दिक पंड्या भी 31 रन बनाकर जेसन होल्डर की गेंद पर आउट हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.