भारत का क्रिकेट... वर्ल्ड कप फाइनल हारने के बाद भी पाकिस्तान में टीम इंडिया की वाहवाही

Updated on 21-11-2023 02:06 PM
कराची: पाकिस्तान क्रिकेट जगत ने विश्व कप के फाइनल तक के सफर में अविश्वसनीय प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम की प्रशंसा की। महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया से खिताबी मुकाबले में हार के बावजूद भारत का क्रिकेट ‘अच्छी स्थिति’ में है। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में छह विकेट की जीत के साथ भारत का विश्व कप जीतने का सपना तोड़ दिया। अकरम ने कहा, ‘जाहिर तौर पर फाइनल हारने से वे टूट गए होंगे लेकिन क्रिकेट में ऐसी चीजें होती रहती हैं। भारत का एक दिन खराब रहा और दुर्भाग्य से ऐसा फाइनल में हुआ। आप उनके ढांचे, खिलाड़ियों के लिए पैसा, समझदारी से तैयार कार्यक्रम और बैकअप प्रतिभा को देखें और उन्हें सिर्फ ये चीजें जारी रखने की जरूरत है। उनका क्रिकेट काफी अच्छी स्थिति में है।’

1992 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे वसीम अकरम ने कहा कि एक पूर्व खिलाड़ी होने के नाते वह जानते हैं कि नॉकआउट मैच में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मानसिक रूप से कितने मजबूत होते हैं। उन्होंने कहा, ‘जब हम 1999 विश्व कप फाइनल में उनके साथ खेले थे तब मैं कप्तान था। हमने उन्हें लीग चरण में हराया था लेकिन फाइनल में वे अहमदाबाद में कल की तरह एक अलग टीम थे।’

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर राशिद लतीफ जैसे कुछ लोगों का मानना था कि भारतीय टीम किसी भी तरह से ऑस्ट्रेलियाई टीम से कमतर नहीं है। लतीफ ने कहा, ‘शायद यह भारतीय खिलाड़ियों के साथ सिर्फ एक मनोवैज्ञानिक चीज है। यह टीम विश्व कप फाइनल जीतने के योग्य थी लेकिन एक बार फिर यह दिखाने का ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पूरा श्रेय जाता है कि वे अपने खेल में मानसिक रूप से कितने मजबूत और संगठित हैं।’

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिसबाह उल हक का मानना है कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भारतीयों की तुलना में पिच को बेहतर तरीके से समझा और टॉस महत्वपूर्ण साबित हुआ। उन्होंने कहा, ‘पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को इस पिच पर बचाव के लिए 300 से अधिक रन की जरूरत थी।’ मिसबाह ने पूरे टूर्नामेंट में उदाहरण पेश करने के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि युवा खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में और इस विश्व कप में इन दोनों से बहुत कुछ सीखा होगा।’

पूर्व खिलाड़ी बासित अली और कामरान अकमल का मानना है कि अब समय आ गया है कि भारत अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की टीम बनाने पर ध्यान केंद्रित करे। पूर्व बल्लेबाज मोहसिन खान ने कहा कि पाकिस्तान को यह सीखना चाहिए कि कैसे भारत और ऑस्ट्रेलिया ने खुद को आधुनिक क्रिकेट की जरूरतों के मुताबिक ढाला, खासकर विश्व कप में। उन्होंने कहा, ‘भारत की हार को देखने के बजाय हमें इस तथ्य की सराहना करनी चाहिए कि इस साल वे पहले ही दो आईसीसी फाइनल खेल चुके हैं, दोनों बार ऑस्ट्रेलिया से हार गए। वे कुछ सही कर रहे हैं।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.