भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हुई

Updated on 16-12-2021 09:53 PM

मुंबई भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हो गई है। भारतीय टीम को अपने इस दौरे में तीन टेस्ट मैचों के साथ ही इतने ही एकदिवसीय मैचों की सीरीज भी खेलनी है। टेस्ट सीरीज जहां बॉक्सिंग डे 26 दिसंबर से शुरु होगी, वहीं एकदिवसीय सीरीज 19 जनवरी से शुरू होगी। भारतीय टीम ने मुंबई एयरपोर्ट से उड़ान भरी। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट से भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरें भी जारी की हैं।

इसमें खिलाड़ी विमान में बैठे हुए नजर रहे हैं। बोर्ड ने इस तस्वीर के साथ लिखा, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए सब एकसाथ।' बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर ऐसी 4 तस्वीरें साझा की हैं। इसमें जसप्रीत बुमराह, मयंक अग्रवाल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, अजिंक् रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और उमेश यादव बैठे नजर रहे हैं पर हैरानी की बात है कि इन तस्वीरों में टेस्ट कप्तान विराट कोहली कहीं नहीं हैं।

कोविड-19 के नये वैरिएंट ओमीक्रोम के खतरे को देखते हुए अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी 3 दिन तक क्वारंटाइन में थे हालांकि विराट इसमें शामिल नहीं हुए थे। भारतीय टीम ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की है और अब लक्ष्य दक्षिण अफ्रीका में अपनी पहली सीरीज जीतना रहेगा। दोनो टीमों के बीच पहला मैच 26 दिसंबर जबकि दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से जोहानिसबर्ग और तीसरा तथा अंतिम टेस्ट 11 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा।

खराब फार्म के कारण निशाने पर आये बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा दोनों को ही शामिल किया गया है पर यह माना जा रहा है कि अगर ये दोनो इन दौरे पर प्रदर्शन नहीं कर पाये तो इनका बाहर होना तय है। विराट कोहली भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान हैं। वहीं उपकप्तान रोहित शर्मा मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इसी सीरीज से बाहर हैं। उनकी जगह प्रियांक पांचाल को टीम में जगह दी गयी है।

जोहानिसबर्ग पहुंचने के बाद भारतीय टीम एक क्वारंटाइन में नहीं बल्कि केवल एक दिन के दिन के आइसोलेशन में रहेगी।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम:

विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), प्रियांक पांचाल, रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और उमेश यादव।

स्टैंडबाय खिलाड़ीः नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, दीपक चाहर और अर्जन नागवासवाला।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.