भारतीय किसान संघ सड़क पर प्रधानमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

Updated on 10-09-2021 05:52 PM

बिलासपुर किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की बजाए उनकी उपज की लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने समेत तीन प्रमुख मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ ने नेहरू चौक पर धरना दिया। वहीं राज्य सरकार के खिलाफ भी दस सूत्रीय मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। प्रदर्शन के उपरांत किसान संघ के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम और राज्य सरकार के लिए मुख्यमंत्री के नाम पर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौपा।

ज्ञात हो कि भारतीय किसान संघ के 1 अगस्त को ज्ञापन से ध्यानाकर्षित कर निवेदन स्वरूप प्रधानमंत्री कार्यालय में पत्र भेजा था लेकिन उस संदर्भ में कोई भी जवाब नहीं आना निराशाजनक रहा। केन्द्र सरकार द्वारा अलग-अलग प्रकार की कई योजनाएं चल रही है, परंतु मुख्य विषय जो किसानों में अशांति का कारण बना हुआ है। वह है किसानों को उनकी उपज का लागत आधारित लाभकारी मूल्य नहीं मिलना। न्यूनतम समर्थन मूल्य तय होने के बावजूद मंडियों में किसानों की उपज उससे कम मूल्य में बिकती है। कृषि उत्पादों के मूल्य को हमेशा नियंत्रित रखा गया, जिससे स्वतंत्र बाजार व्यवस्था विकसित नहीं हो सकी, और अब कृषि आदान तो महगे होते जा रहे हैं, परंतु न्यूनतम समर्थन मूल्य बहुत पीछे छूट गया है। उपज का व्यापार करने वाले तथा उद्योग चलाने वाले सभी तो फल फूल रहे है. सम्पन्न हो रहे है, लेकिन स्वयं किसान कर्जदार गरीब से और गरीब होता जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.