छेत्री के बिना खेलना सीखे भारतीय फुटबॉल टीम : स्टिमक

Updated on 10-06-2022 09:25 PM

कोलकाता भारतीय फुटबॉल टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने कहा है कि टीम को स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री के बिना ही खेलने की आदत होनी चाहिये। कोच के अनुसार कप्तान छेत्री अब 37 साल के हैं और अपने करियर के अंतिम पड़ाव में हैं पर अभी भी भारतीय टीम इसी खिलाड़ी पर निर्भर बनी हुई है।

 स्टिमक ने कहा कि अब समय गया है जब युवा खिलाड़ी जैसे उदांता सिंह, मनवीर सिंह, आशिक कुरूनियान, सहल अब्दुल समद और लिस्टन कोलासो को गोल करना शुरू करना होगा। स्टिमक ने कहा, ‘‘कंबोडिया के खिलाफ फिर कप्तान ने ही गोल किये। अन्य ने भी गोल करने के प्रयास किये पर सफल नहीं रहे। इसलिये मेरा कहना है कि अब लिस्टन, मनवीर, उदांता, आशिक और सहल गोल करें। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘इन सभी को गोल करना शुरू करना होगा। हमें सीखना शुरू करना होगा। बिलकुल सरल बात है , खिलाड़ियों को छेत्री के बिना खेलना सीखना शुरू करने की जरूरत है। ’’


स्टिमक ने कहा कि उदांता और आशिक अग्रिम पंक्ति में टीम के दो मुख्य खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘क्लब में वो भले ही कैसा भी खेलते हों, लेकिन मैं उन्हें भारतीय टीम में तेजी से खेलते हुए देखना चाहूंगा जिससे वे प्रतिद्वंद्वी को नुकसान पहुंचा सकें जो इसलिये मजबूत होते हैं क्योंकि हमारे पास चुनने के लिये खिलाड़ियों का बड़ा पूल नहीं है।’’ भारतीय कप्तान छेत्री ने कहा कि टीम के आक्रामक खेल दिखाने वाले खिलाड़ी कम रैंकिंग वाली कंबोडिया पर जीत में बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे। छेत्री के दो गोल से टीम जीत दर्ज करने में सफल रही और इसकी बदौलत ग्रुप डी में गोल अंतर के मामले में हांगकांग से ऊपर पहुंच गयी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.