भारतीय हॉकी टीम का लक्ष्य नंबर एक टीम बनना : शमशेर

Updated on 15-09-2021 05:27 PM
नई दिल्ली । भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड शमशेर सिंह ने कहा है कि भारतीय हॉकी टीम का लक्ष्य विश्व की नंबर एक टीम बनना है। शमशेर ने कहा कि ओलंपिक कांस्य पदक तो एक शुरुआत भर है, हमें यहां न रुकते हुए लगातार आगे बढ़ना है। शमशेर ने कहा कि अभी एक टीम के रूप में हमें बहुत कुछ हासिल करना है। हमने ओलंपिक पदक जीतकर लक्ष्य की ओर कदम रख दिए हैं पर हम पिछले कुछ साल से दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम आने वाले समय में हर मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का प्रयास करेंगे। खासकर बड़े टूर्नामेंटों जैसे एफआईएच हॉकी प्रो लीग में। हमें भरोसा है कि मैच दर मैच अच्छा प्रदर्शन करने पर एक दिन दुनिया की नंबर एक टीम बनेंगे। शमशेर ने कहा कि टोक्यो ओलिम्पिक हमेशा उनके लिए खास रहेंगे। उन्होंने कहा कि मैं खुशकिस्मत हूं कि कैरियर के  शुरूआती चरण में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता टीम की हिस्सा बना। मुझे यह भी पता है कि हमारे लिये एक टीम के तौर पर यह शुरूआत है। हमें भरोसा है कि भविष्य में इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं और हम आने वाले वर्षों में करेंगे। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.