भारतीय हॉकी को खेल के शीर्ष स्तर तक पहुंचने प्रयास करना होगा : रीड

Updated on 06-09-2021 09:39 PM
नई दिल्ली ।  भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा है कि भारतीय टीम को अति उत्साह से बचते हुए अपने खेल को और बेहतर बनाने के प्रयास करने होंगे। कोच ने कहा है कि टीम को अगले स्तर पर पहुंचने के लिए अगले छह महीने तक विश्लेषण करना और समझना होगा। रीड ने कहा कि इस समय हम विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर हैं, ऑस्ट्रेलिया और बेल्जियम लगातार खेल के उच्च स्तर पर रहे हैं। हमें उस स्तर तक पहुंचना होगा। इस भारतीय टीम के लिए मेरा यही मेरा लक्ष्य बचा है। उन्होंने कहा कि हम अगले छह महीनों में केवल अपने नहीं, बल्कि विभिन्न टीमों के खेलों का भी बारीक विश्लेषण करेंगे। इस प्रकार हम अगले स्तर तक पहुंचने के लिए जरुरी योजना बनाएंगे।
रीड ने कहा कि यह एक शानदार खिलाडिय़ों का समूह है, और हम उन चीजों पर काम करेंगे जो हमें करने की जरूरत है। हमें सुधार करते रहना होगा और बेहतर होते रहना होगा। टीम इस बात को समझती है कि 41 साल बाद ओलंपिक में कांस्य पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है लेकिन सुधार की बहुत अधिक संभावनाएं हैं जिन्हें हमें हासिल करने और प्रदर्शित करने की आवश्यकता है। टीम के प्रदर्शन पर रीड ने कहा कि यह समूह बहुत एकाग्र और मानसिक रूप से बहुत मजबूत है। उन्होंने टीम को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मानसिकता को आत्मसात किया है और उनके बीच बहुत अच्छा तालमेल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.