
भोपाल : इंडियन आइडल के पिछले सीज़न की शानदार सफलता के बाद सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने हाल ही में इंडियन आइडल के 13वें सीज़न का प्रीमियर किया। इसके ऑडिशन राउंड में संगीत और अपनेपन का जबर्दस्त सेलिब्रेशन देखने को मिला और अब यह शो अपने दर्शकों से एक म्यूज़िकाना वीकेंड का वादा करता है। हिमेश रेशमिया ने इस शो, इसके कंटेस्टेंट्स, अपने को-जजेस और इससे जुड़ी बहुत-सी बातों पर दिल खोलकर चर्चा की।
- इस सीज़न से आपकी क्या उम्मीदें हैं?
पिछले सीज़न की शानदार सफलता के बाद इस बार इस शो से कहीं ज्यादा उम्मीदें हैं। लेकिन इस बार मैं दावे से कह सकता हूं कि यह शो पिछली बार जैसा ही मनोरंजक होगा, क्योंकि हमें देश भर से बड़ी तादाद में टैलेंट मिले हैं। इन दिनों कंटेस्टेंट्स जिस तरह से गा रहे हैं, वो वाकई होश उड़ा देने वाला है। इस बार ऑन-ग्राउंड ऑडिशंस में हमें गज़ब का रिस्पाॅन्स मिला। हमें जो भी मिला, वो हमारी उम्मीद से बहुत ज्यादा था। मुझे यकीन है कि इस सीज़न के पहले एपिसोड में ही लोगों ने देख लिया होगा कि इस बार हमारे पास किस तरह के कंटेस्टेंट्स हैं। इस समय कंटेस्टेंट्स जिस तरह की तकनीकी बारीकियां पेश कर रहे हैं, वो कमाल का है और यह वाकई एक भव्य शो होने वाला है।
- आप तीनों में से जज के रूप में किसे प्रभावित करना ज्यादा मुश्किल है?
मैं जज के रूप में बिल्कुल भी मुश्किल नहीं हूं। इसकी बजाय, मैं सिंगर्स को प्रेरित करने और उनका हौसला बढ़ाने में यकीन रखता हूं। मैं हमेशा खुद को कंटेस्टेंट्स से जुड़ा हुआ महसूस करता हूं और इस सफर का हिस्सा बनने में यकीन रखता हूं।
- तीसरी बार इस शो को जज करके कैसा महसूस हो रहा है?
इंडियन आइडल एक ऐसा प्लेटफाॅर्म है, जो बहुत कुछ सिखाता है और साथ ही प्रेरित भी करता है। तीसरी बार इस शो को जज करना कमाल का एहसास है, क्योंकि इससे हमें भी अपने दर्शकों और फैंस से जुड़ने का मौका मिलता है। उन्हीं की बदौलत आज हम यहां हैं। इस बार यह टैलेंट जबर्दस्त है, जो ऐतिहासिक साबित होगा।
- ऑडिशन के दौरान आपका अनुभव कैसा रहा?
इस बार हर कंटेस्टेंट संगीत प्रेमियों के लिए एक एडिक्शन की तरह है। लोगों की भीड़ को काबू करना बहुत मुश्किल काम था। ऐसे बहुत-से पार्टिसिपेंट्स थे, जो उन 3 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए कतार में इंतजार कर रहे थे। इंडियन आइडल ने काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है और जैसे-जैसे लोगों को इसके बारे में ज्यादा पता चला, इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग हिस्सा लेने लगे। मैंने महसूस किया कि उनका असली संघर्ष परफॉर्म करने के लिए कड़ी धूप में लंबी लाइनों में खड़े रहने का था, जहां वो दूर-दूर से अपना शत-प्रतिशत प्रदर्शन करने के दबाव के साथ आए थे। मैं उनसे इस तरह का जुड़ाव महसूस कर सकता था। मैंने ऐसे शोज़ किए, जिनसे मैं जुड़ सका, लेकिन इस बार जो कनेक्शन बना, वो एक अलग लेवल का था।
- अपने को-जजेस से दोबारा मिलकर कैसा लग रहा है?
उनके साथ वापसी करना बहुत बढ़िया है। एक कंटेस्टेंट के रूप में नेहा ने जो कड़ी मेहनत की और जो समर्पण दिखाया, और अब वो इतनी छोटी उम्र में एक परिपक्व जज के रूप में बड़ी खूबसूरती से अपना काम कर रही हैं, यह वाकई काबिले तारीफ है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप इंडियन आइडल जैसे शानदार शो के जज होते हैं तो आप पर काफी दबाव होता है और मुझे लगता है कि नेहा इसे बहुत अच्छे से कर रही हैं। विशाल एक बढ़िया सिंगर हैं और एक बेहतर जज भी! इतने बड़े शो के लिए वो बिल्कुल सही हैं।
"फिर साथ आने का बहाना है, अब मौसम म्यूज़िकाना है!" इंडियन आइडल - सीज़न 13, हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।