तिलक वर्मा पर आग बनकर बरसे भारतीय दिग्गज, इस हरकत के लिए खूब सुनाया, प्लेइंग 11 में होने पर भी उठाए सवाल

Updated on 24-02-2026 02:07 PM
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज तिलक वर्मा चोटिल हो गए थे। उनकी सर्जरी भी हुई थी। तिलक ने भारत के लिए एशिया कप में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन इंजरी के बाद वर्ल्ड कप में तिलक काफी ज्यादा फींके नजर आए हैं। उन्होंने 5 मैचों में 118.88 के स्ट्राइक रेट से अब तक सिर्फ 107 रन बनाए हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में जब भारत को उनकी जरूरत थी तो तिलक वर्मा खराब शॉट खेलकर आउट हो गए थे। तिलक के शॉट पर भारत के पूर्व खिलाड़ी कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने उन्हें जमकर सुनाया है।

श्रीकांत ने ली तिलक वर्मा की क्लास

कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'अगर संजू सैमसन प्लेइंग 11 में आते हैं, तिलक वर्मा की फिर कोई जगह नहीं बनती। कुछ लोग तिलक की जगह पर सवाल उठा रहे हैं। काफी संभावना है कि तिलक को आज खेले गए उनके शॉट के बाद प्लेइंग 11 से ड्रॉप कर दिया जाए। काफी वाहियात शॉट था। वैसा शॉट खेलने के बाद वह क्रीज में रहना डिजर्व नहीं करते थे।'बता दें कि कृष्णम्माचारी श्रीकांत भारत के कप्तान भी रह चुके हैं। उन्होंने 1981 से 1992 के दौरान टीम इंडिया के लिए 43 टेस्ट और 146 वनडे मुकाबले खेले हैं। श्रीकांत ने टेस्ट में 2062 तो वनडे में 4091 रन बनाए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.