लीजेंड्स लीग क्रिकेट के पहले मुकाबले में इंडियन महाराजा ने एशियन लायन्स को हराया

Updated on 21-01-2022 07:17 PM
मस्कट । इरफान पठान की शानदार गेंदबाजी के बाद भाई युसुफ पठान की आक्रामक बल्लेबाजी से इंडियन महाराजा टीम ने यहां लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) टी20 टूर्नामेंट में एशियन लायन्स को छह विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एशियन लायन्स ने 175 रन बना। इस प्रकार  इंडियन महाराजा टीम का जीत के लिए  176 रनों का लक्ष्य मिला जो उसने चार विकेट नुकसान पर ही हासिल कर लिया। 

इंडियन महाराजा की ओर से युसुफ ने 40 गेंदों पर पांच छक्कों और नौ चौकों की सहायता से 80 रन बनाए जबकि कप्तान मोहम्मद कैफ ने 42 रनों की बनाये। वहीं एशियाई टीम की तरफ से शोएब अख्तर ने चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया। एशियन लायन्स के कप्तान मिसबाह उल हक ने युसुफ की तारीफ करते हुए कहा, ‘उसने जिस तरह से खेला, ऐसा लगा कि वह सीधे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खेलकर आ रहा हो।' इस मैच में इंडियन महाराजा ने टॉस जीतकर एशियन लायन्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया।

 इरफान ने अपने पहले ओवर में मोहम्मद हफीज को 16 और मोहम्मद यूसुफ को एक रन पर आउट कर लायन्स का करारा झटका दिया। उन्होंने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए और इसके बाद 10 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाये। एशियन लायन्स की ओर से उपुल थरंगा ने 66 और मिसबाह ने 44 रन बनाए। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.