इंडियन मेन-वुमन रिले टीम ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई

Updated on 06-05-2024 12:56 PM

भारतीय महिला और पुरुष रिले टीम ने 4x400 मीटर रिले में पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। सोमवार को बहामास में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स रिले में भारतीय महिला टीम ने दूसरे दौर की हीट में दूसरे स्थान पर रही। वहीं पुरुष टीम ने भी अपने दूसरे हिट में दूसरे स्थान पर रह कर पेरिस के लिए क्वालिफाई कर लिया।

महिलाओं की 4x400 मीटर रिले में रूपल चौधरी, एमआर पूवम्मा, ज्योतिका श्री दांडी और सुभा वेंकटेशन की चौकड़ी ने 3 मिनट और 29.35 सेकंड का समय लिया और दूसरे स्थान पर रही।वहीं जमैका की टीम 3.28.54 के साथ पहले स्थान पर रही।

वहीं पुरुषों के 4x400 मीटर रिले में मोहम्मद अनस याहिया, मोहम्मद अजमल, अरोकिया राजीव और अमोज जैकब की टीम ने 3 मिनट और 3.23 सेकेंड का समय लेकर अपनी हीट में दूसरे स्थान पर रहे। जबकि यूएसए की पुरुष टीम 2:59.9 समय के साथ पहले स्थान पर रही।

पहले दौर में क्वालिफाई नहीं कर पाई थी पुरुष और महिला टीम
भारतीय महिला टीम रविवार को पहले दौर की क्वालिफाइंग हीट में 3 मिनट और 29.74 सेकेंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रही थी। चहीं पुरुष टीम पहले हीट में राजेश रमेश के बीच में हटने के कारण क्वालिफाइंग नहीं कर पाई थी।

तीनों हीट में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को मिलना है ओलिंपिक कोटा
पेरिस ओलिंपिक के लिए बहामास में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स रिले में तीन हीटों में पहले दो स्थान पर रहने वाली टीमों को ओलिंपिक का कोटा मिलना है। चूंकि भारतीय पुरुष और महिला टीम दूसरे हीट में दूसरे स्थान पर रही। इसलिए दोनों टीमें ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर सकी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
 31 July 2026
ग्लास्गो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए काफी अहम है। भाला फेंक का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। इसमें नीरज चोपड़ा के साथ रोहित यादव और यश…
 31 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू क्रिकेट के आगामी सीजन (2026-27) की दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम का ऐलान होते ही एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सेलेक्टर्स ने…
 31 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच के रूप में नियुक्त किया है। वह हेड कोच के रूप में…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
Advt.