अर्जेन्टीना के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित

Updated on 17-03-2022 06:44 PM

नई  दिल्ली। हॉकी इंडिया ने अर्जेन्टीना के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग के दूसरे चरण के मुकाबले के लिए 22 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित कर दी है। इसमें युवा मिडफील्डर मोइरेंगथेम रबिचंद्र सिंह को भी शामिल किया गया है। रबिचंद्र एआईएच जूनियर विश्व कप में भारतीय जूनियर पुरुष टीम का हिस्सा रहे थे। वहीं स्ट्राइकर गुरजंत सिंह की टीम में वापसी हुई है। अभी तक फिट नहीं होने के कारण वह टीम से बाहर थे। भारतीय टीम को अर्जेन्टीना के खिलाफ 19 और 20 मार्च को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेलना है।  रबिचंद्र बुधवार को हॉकी इंडिया द्वारा घोषित टीम में एकमात्र नया चेहरा हैं।

इसके साथ ही मुख्य टीम में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। सूरज करकेरा की जगह गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक को शामिल किया गया है जबकि अमित रोहिदास और जुगराज सिंह को रक्षा पंक्ति में मनदीप मोर और दिपसान टिर्की की जगह शामिल किया गया है। मिडफील्ड में जसकरन सिंह और आकाशदीप सिंह की जगह सुमित और रबिचंद्र को शामिल किया गया है।

अग्रिम पंक्ति में गुरजंत और दिलप्रीत की टीम में वापसी हुई है।

 ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को इस टीम का उप कप्तान बनाया गया है।

चयनकर्ताओं ने इसके अलावा 10 स्टैंडबाई खिलाड़ियों का भी चयन किया है जिसमें सूरज करकेरा, मनदीप मोर, दिपसान टिर्की, नीलम संजीप जेस, संजय, जसकरन सिंह, आकाशदीप सिंह, आशीष कुमार टोप्नो, गुरसाहिबजीत सिंह और मोहम्मद रहील शामिल हैं।

भारतीय टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, ‘‘ये मैच टीम में शामिल नए, युवा खिलाड़ियों को शानदार अनुभव मुहैया कराएंगे जबकि एशियाई खेलों से पहले विभिन्न संयोजन आजमाने का मौका मिलेगा।’’

एफआईएच हॉकी प्रो लीग के मौजूदा सत्र में भारतीय पुरुष टीम ने अब तक छह मैच खेले हैं और टीम 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर चल रही है। नीदरलैंड 16 अंक के साथ शीर्ष पर है।

भारतीय टीम इस प्रकार है गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक।

डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, सुरेंद्र कुमार, वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास।

डफील्डर: मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, हार्दिक सिंह, सुमित, शमशेर सिंह, नीलकांत शर्मा, मोइरेंगथेम रबिचंद्र सिंह

फारवर्ड: गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, अभिषेक, दिलप्रीत सिंह।

स्टैंडबाई: सूरज करकेरा, मनदीप मोर, दिपसान टिर्की, नीलम संजीप जेस, संजय, जसकरन सिंह, आकाशदीप सिंह, आशीष कुमार टोप्नो, गुरसाहिबजीत सिंह और मोहम्मद रहील।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.