बांग्लादेश में भारतीय मिशन को खतरा, राजशाही और खुलना में वीजा एप्लीकेशन सेंटर किया गया बंद, न‍िशाने पर उच्‍चायुक्‍त

Updated on 18-12-2025 05:17 PM
ढाका: बांग्लादेश में सुरक्षा स्थिति को देखते हुए राजशाही और खुलना में भारतीय वीजा एप्लीकेशन सेंटर को बंद कर दिया गया है। IVAC की वेबसाइट पर एक नोटिस में इस बारे में जानकारी दी गई है। नोटिस में लिखा गया है कि 'मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए हम आपको बताना चाहते हैं कि IVAC राजशाही और खुलना आज (18 दिसम्बर 2025) बंद रहेंगे। जिन आवेदकों ने आज सबमिशन के लिए अपॉइंटमेंट स्लॉट बुक किए हैं, उन्हें बाद की तारीख में स्लॉट दिया जाएगा।'

यह लगातार दूसरा दिन है जब बांग्लादेश में सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारतीय वीजा सेंटर को बंद किया गया है। इसके पहले बुधवार को भारत के खिलाफ नफरत और भड़काऊ भाषणों के बीच ढाका में भारतीय वीजा एप्लीकेशन सेंटर को दोपहर 2 बजे बंद कर दिया गया था। इस बारे में IVAC ने बयान जारी किया था और आवेदकों को आवेदन जमा करने के लिए बाद की तारीख में स्लॉट दिए जाने की जानकारी दी थी।

भारत ने बांग्लादेश के सामने जताया विरोध

मोहम्मद यूनुस के शासन में भारतीय मिशन की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हो गई है। एक दिन पहले बुधवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में बांग्लादेश के उच्चायुक्त मोहम्मद रियाज हमीदुल्ला को तलब कर ढाका में भारतीय उच्यायोग को मिली धमकियों और भारत विरोधी भड़काऊ बयानों पर औपचारिक राजनयिक विरोध दर्ज कराया था।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि ढाका के राजदूत को कुछ चरमपंथी तत्वों की गतिविधियों पर खास तौर पर ध्यान दिलाने के लिए बुलाया गया था, जिन्होंने ढाका में भारतीय मिशन के आसपास सुरक्षा की स्थिति पैदा करने की योजना की घोषणा की थी। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 'भारत बांग्लादेश में हाल की कुछ घटनाओं के बारे में चरमपंथी तत्वों के बनाए जा रहे झूठे नैरेटिव को पूरी तरह से खारिज करता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अंतरिम सरकार ने न तो पूरी जांच की है और न ही इन घटनाओं के बारे में भारत के साथ कोई ठोस सबूत साझा किया है।'

बांग्लादेश में 16 भारतीय वीजा केंद्र

भारत के बांग्लादेश में 16 वीजा एप्लीकेशन सेंटर हैं। सभी भारतीय वीजा आवेदन केंद्र एक साल में लगभग 22 लाख वीजा आवेदनों को प्रोसेस करते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बांग्लादेश में वीजा आवेदन स्वीकार करने वाली एकमात्र अधिकृत एजेंसी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.