भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना एडिलेड स्ट्राइकर्स से खेलेंगी

Updated on 27-08-2024 05:39 PM

भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना विमेंस बिग बैश लीग के इस सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन एडिलेड स्ट्राइकर्स से खेलती नजर आएंगी। उन्होंने फ्रेंचाइजी के साथ प्री-ड्रॉफ्ट ओवरसीजन कॉन्ट्रैक्स साइन किया है। वे ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी हैं। मंधाना के अलावा, कप्तान हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को भी के ड्रॉफ्ट में शामिल किया गया है।

28 साल की मंधाना लीग के 10 साल के इतिहास में चौथी टीम से खेलती नजर आएंगी। इससे पहले मंधाना ने 2016 में ब्रिस्बेन हीट, 2018-19 में होबार्ट हरिकेन्स, 2021 में सिडनी थंडर्स का हिस्सा रह चुकी हैं।

भारत की वाइस कैप्टन मंधाना 2023 में इस लीग का हिस्सा नहीं थीं। उन्होंने वर्कलोड मैनेजमेंट और घरेलू क्रिकेट के कारण लीग में हिस्सा नहीं लेने का फैसला लिया था। लीग का मौजूदा सीजन एक सितंबर से शुरू हो रहा है।

एक बार फिर कोच ल्यूक विलियम्स के साथ काम करेंगी
एलिस पेरी के बाद 2 राचेल हेहो-फ्लिंट अवॉर्ड जीतने वाली मंधाना एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कोच मुख्य कोच ल्यूक विलियम्स के साथ जुड़ेंगी। मंधाना और विलियम्स की जोड़ी ने पिछले साल विमेंस प्रीमियर लीग का खिताब जीता था। बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराते हुए पहला टाइटल जीता था। यह जोड़ी द हंड्रेड में एक साथ काम कर चुकी है।

मंधाना ने कहा- ऑस्ट्रेलिया में खेलने के लिए उत्सुक हूं
स्ट्राइकर्स से जुड़ने के बाद मंधाना ने कहा, 'मैं हमेशा ऑस्ट्रेलिया में खेलने के लिए उत्सुक रहती हूं और स्ट्राइकर्स जैसी सफलता के इतिहास वाली टीम में योगदान देने के अवसर को लेकर उत्साहित हूं।' उन्होंने कहा- 'मैं ल्यूक के साथ काम करना जारी रखने के लिए रोमांचित हूं। हमारे पिछले अनुभव बहुत फायदेमंद रहे हैं और मैं इसे और आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं।'

ल्यूक ने कहा- मंधाना एक असाधारण प्रतिभा
यहां एडिलेड स्ट्राइकर्स की कोच ल्यूक विलियम्स ने कहा, 'उनमें असाधारण प्रतिभा है और हम स्ट्राइकर्स में उसका स्वागत करते हुए रोमांचित हैं।' उन्होंने कहा कि उनकी तकनीकी, अनुभव और रणनीतिक हमारे लिए अहम है। मैं टीम और मैदान पर उसके समर्पण और ऊर्जा को प्रत्यक्ष रूप से जानता हूं। इस सीजन में उनका स्पेशलाइजेशन और लीडरशिप फ्रेंचाइजी के लिए अहम होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.