भारतवंशी कमला अमेरिका में राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगी:डेमोक्रेटिक पार्टी से बहुमत मिला

Updated on 03-08-2024 01:18 PM

अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ डेमोक्रेटिक पार्टी से भारतीय मूल की कमला हैरिस राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगी। पार्टी में 1 अगस्त से शुरू हुई ऑनलाइन वोटिंग में 28 घंटे बाद ही उन्हें 2350 से ज्यादा डेलीगेट्स का समर्थन मिल गया है। इसी के साथ उन्होंने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

6 अगस्त को वोटिंग खत्म होने के बाद ही उनके आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की घोषणा की जाएगी।  कमला को चुनाव खत्म होने तक पार्टी के 99% यानी 3923 डेलीगेट्स का समर्थन मिलने की उम्मीद है।

कमला अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने वाली पहली अश्वेत महिला होंगी। शुक्रवार को बहुमत हासिल करने के बाद उन्होंने कहा, "मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं अगले हफ्ते आधिकारिक तौर पर नॉमिनेशन स्वीकार करूंगी।"

बाइडेन बोले- कमला को उप राष्ट्रपति बनाना मेरे बेहतरीन फैसलों में एक था
कमला को बहुमत मिलने के बाद राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा, "उन्हें उप राष्ट्रपति बनाना मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन फैसलों में से एक था। अब वह हमारी पार्टी से राष्ट्रपति उम्मीदवार बन गई हैं। मुझे उन पर बेहद गर्व हो रहा है। हम जीत जरूर हासिल करेंगे।"

डेमोक्रेटिक पार्टी की वोटिंग खत्म होने के बाद 6 अगस्त को कमला अपनी पार्टी के उप राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम की घोषणा भी कर सकती हैं। इसके बाद वे नए सिरे से चुनावी कैंपेन की शुरुआत करेंगी।

इसके बाद 19 से 22 अगस्त तक डेमोक्रेटिक पार्टी का कन्वेंशन होगा। इसमें पार्टी के नेता कमला को समर्थन देते हुए उनके लिए प्रचार करेंगे। साथ ही कमला के कैंपेन के लिए पार्टी का एजेंडा भी तय किया जाएगा। अमेरिका में इसी साल 5 नवंबर को राष्ट्रपति पद के चुनाव होंगे। इसके 2 महीने बाद 6 जनवरी 2025 को नतीजों की घोषणा होगी।

कमला की कैंपेन स्ट्रैटजी: बहनोई को सलाहकार बनाया, ओबामा के एडवाइजर हायर किए
कमला हैरिस के चुनावी कैंपेन में उनकी छोटी बहन माया हैरिस के पति टोनी वेस्ट मदद करेंगे। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, टोनी ट्रांसपोर्ट कंपनी ऊबर के चीफ लीगल एडवाइजर हैं। उन्होंने कमला की मदद के लिए अपने ऑफिस से 1 महीने की छुट्टी ली है।

टोनी लंबे समय से कमला के एडवाइजर रहे हैं। शुक्रवार को कंपनी को लिखे एक ईमेल में टोनी ने कहा, "मुझे अपने काम से बेहद प्यार है, लेकिन मेरे लिए परिवार प्राथमिकता है। मैंने फैसला किया है कि मैं अब अपने परिवार और कमला को सपोर्ट करने में पूरा समय दूंगा।"

बहनोई के अलावा कमला ने अपने चुनावी कैंपेन में डेविड प्लॉफ को भी बतौर एडवाइजर शामिल किया है। प्लॉफ वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने बराक ओबामा के लिए उनका पहला इलेक्शन कैंपेन संभाला था।

हैरिस ने ओबामा और हिलेरी क्लिंटन के चुनावी कैंपेन के समय एडवाइजर रहे कई और लोगों को अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं, वॉशिंगटन पोस्ट के मुताबिक बाइडेन के रेस से हटने से पहले तक उनका कैंपेन संभाल रहे कई अधिकारियों को कमला ने अपनी टीम से हटा दिया है।

4 सर्वे में हैरिस आगे, 8 में ट्रम्प को बढ़त
बाइडेन के हटने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर कमला का नाम सामने आने पर ट्रम्प ने कहा था कि ऐसा नहीं होने वाला। डेमोक्रेट्स उनसे बेहतर कैंडिडेट चुनेंगे। कमला झूठी और कट्टर वामपंथी हैं। उन्हें हराना और भी आसान होगा।

हालांकि, ट्रम्प की यह बात अब गलत साबित हो रही है। कमला के नाम की घोषणा होने के बाद से डेमोक्रेटिक पार्टी को फायदा मिला है। कमला करीब 4 सर्वे में ट्रम्प से आगे चल रही हैं। जबकि बाइडेन की उम्मीदवारी के वक्त डेमोक्रेटिक पार्टी सभी सर्वे में पिछड़ रही थी।

31 जुलाई को जारी इकोनॉमिस्ट/यूगोव पोल्स में हैरिस, ट्रम्प से दो पॉइंट से आगे हैं। कमला को 46% वहीं ट्रम्प को 44% वोटर्स की पसंद हैं। वहीं 30 जुलाई को जारी रॉयटर्स/इप्सोस पोल्स में भी हैरिस एक पॉइंट से आगे हैं। इसमें कमला को 43% तो ट्रम्प को 42% लोगों की पसंद बताया गया है।

बाइडेन के हटने के 24 घंटे में कमला को मिला था समर्थन
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने 21 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव से अपना नाम वापस लेने की घोषणा की थी। तब उन्होंने कमला का नाम आगे बढ़ाया था। बाइडेन के पीछे हटने के अगले ही दिन 22 जुलाई को कमला ने डेमोक्रेटिक पार्टी से नॉमिनेशन के लिए बहुमत हासिल कर लिया था।

इसके बाद 26 जुलाई को उन्होंने नॉमिनेशन के लिए फॉर्म भरते हुए आधिकारिक तौर पर अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी। बाइडेन के रेस से हटने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के सभी बड़े नेता कमला हैरिस को समर्थन दे चुके हैं। इनमें पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, उनकी पत्नी मिशेल ओबामा समेत बिल और हिलेरी क्लिंटन शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.