भारतीय मूल के न्यूरोसर्जन ने सिर से जुड़े बच्चों की सर्जरी में मदद की

Updated on 15-09-2021 05:02 PM
लंदन । ब्रिटेन में भारतीय मूल के बच्चों के प्रख्यात न्यूरोसर्जन डॉ. नूर उल ओवैसी जिलानी ने सिर से जुड़े जुड़वा बच्चों का सफल ऑपरेशन करने में इजराइल के चिकित्सकों के एक समूह की मदद की। सिर से जुड़े ये दोनों बच्चे सर्जरी के बाद सामान्य जीवन जी सकेंगे। कश्मीर में जन्मे और लंदन के ग्रेट आरमॉन्ड स्ट्रीट हॉस्पिटल में काम करने वाले डॉ नूर उल ओवैसी जिलानी से जब इजराइल के सारोका अस्पताल के डॉक्टरों ने संपर्क किया, तो उन्होंने सर्जरी करने पर सहमति जताई। उन्हें और उनके सहकर्मी प्रोफेसर डेविड डुनवे को पूरी दुनिया में इस तरह के मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। जिलानी ने कहा चिकित्सक की दृष्टि से देखें तो हम सब एक हैं। कश्मीर में जन्मे एक मुस्लिम चिकित्सक ने इजराइल में यहूदी परिवार की सहायता के लिए वहां के चिकित्सकों के साथ काम किया, जो हमें याद दिलाता है कि चिकित्सा सार्वभौम होती है। उन्होंने कहा हमने एक परिवार की मदद की। उन्होंने कहा कि सभी बच्चे एक जैसे होते हैं, चाहे उनका कैसा भी रंग हो या वे किसी भी धर्म के हों। भेदभाव मनुष्य करता है, लेकिन बच्चा बच्चा ही होता है। चिकित्सक की दृष्टि से देखें तो हम सब एक हैं। इजराइल के सोरोका अस्पताल के चिकित्सक दल के लिए भी यह बड़ी उपलब्धि है, जिसने इस जटिल ऑपरेशन का प्रबंध किया, जबकि पहले वहां इस तरह की सर्जरी कभी नहीं हुई।  

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.