भोपाल में इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ के पहले स्टोर का शुभारम्भ

Updated on 15-05-2026 07:01 PM

भोपाल : पूर्वी भारत में साड़ियों के सबसे भरोसेमंद ब्राण्ड जिसे पिछले 54 सालों से विश्वसनीयता और कारीगरी के लिए जाना जाता है, ने भोपाल में पहले स्टोर के लॉन्च के साथ मध्य प्रदेश की राजधानी में प्रवेश किया है। शॉप नंबर 1, अपर ग्राउंड फ्लोर, -3/52, एरिना कॉलोनी, 10 नंबर मार्केट में 1600 वर्गफीट में फैला यह स्टोर ब्राण्ड की अवधारणा भारत की साड़ियों को मध्य भारत के सबसे ज़्यादा सांस्कृतिक महत्व वाले शहरों में से एक में लेकर आया है तथा भारत की साडियों को देश में हर कोने तक पहुंचाने के अपने विज़न को और आगे बढ़ाने के लिए तैयार है।, इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ के सीईओ श्री दर्शन दुधोरिया ने कहा, ‘‘साड़ी भारत की सबसे पुरानी सांस्कृतिक पहचान में से एक है, आज की नई पीढ़ी इसे अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में एक नए नज़रिए से देख रही है। इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ में, हम साड़ी को आधुनिक भारतीय महिला के लिए रोज़मर्रा का परिधान बनाना चाहते हैं, ताकि यह त्योहारों और खास मौकों की तरह ही रोज़ाना लिए भी उतनी ही ज़रूरी बन जाए। अपने प्लेटफॉर्म के ज़रिए, हम देश भर की महिलाओं तक भारत की साड़ियां पहुंचा रहे हैं; हम आधुनिक रीटेल माहौल में प्रमाणित बुनाई वाली साड़ियों के साथ उपभोक्ताओं का भरोसा जीतते हैं। भोपाल में अपने पहले स्टोर के साथ, हम भारत की साड़ियों को देश के हर कोने तक पहुंचाने की अपनी यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। साथ ही हम उन कारीगरों के प्रति भी समर्पित हैं, जो इस विरासत को बरक़रार रखे हुए हैं।’’

भोपाल स्टोर के लॉन्च के साथ इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ देश भर में अपने फुटप्रिन्ट को मजबूत बनाने के प्रयास जारी रखे हुए है। ब्राण्ड सिर्फ अपनी रीटेल मौजूदगी का विस्तार कर रह है बल्कि भारत के द्वारा साड़ी की खोज और अनुभव के तरीके को भी नया आयाम दे रहा है। क्षेत्रीय कारीगरी, सांस्कृतिक स्टोरीटैलिंग एवं आधुनिक रीटेल के संयोजन द्वारा ब्राण्ड साड़ियों के लिए भारत का सबसे भरोसेमंद सिस्टम बनाने की दिशा में अग्रसर है। 

इंदौर, उज्जैन और जबलपुर के बाद, यह मध्य प्रदेश में इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ का चौथा स्टोर है, इसके साथ ब्राण्ड ने राज्य के मुख्य सांस्कृतिक एवं कमर्शियल केन्द्रों में अपने फुटप्रिन्ट को और अधिक मजबूती से स्थापित कर लिया है। यह देश भर में ब्राण्ड का 68वां स्टोर है, जो भरोसेमंद, नेशनल साड़ी प्लेटफॉर्म के निर्माण की दिशा में इसके प्रयासों की पुष्टि करता है।

भोपाल का यह स्टोर भारत की टेक्सटाईल परम्परा का जश्न है। यहां मौजूद कलेक्शन बुनाई की समृद्ध परम्पराओं का संयोजन है जिसमें बंगाल के काव्यात्मक कांथा, बारीक कारीगरी से युक्त बालूचरी, टेक्सचर्ड मटका और टसर से लेकर, दक्षिण भारत की सदाबहार भव्यता से युक्त कांजीवरम, कांचीपुरम और अरनी सिल्क तक शामिल हैं। साथ ही, इसमें बनारसी, कतन बनारसी, इकत, बंधेज, पैठनी, गढ़वाल और उप्पाडा जैसी प्रतिष्ठित परंपराओं को भी शामिल किया गया है; इसके अलावा मध्य प्रदेश की अपनी चमक बिखेरती चंदेरी और माहेश्वरी साड़ियाँ भी मौजूद हैं। ये सभी कलेक्शनभारत की साड़ियोंकी एक जीवंत झांकी प्रस्तुत करते हैं, जहाँ हर साड़ी अपने आप में एक कहानी, एक क्षेत्र और एक विरासत को समेटे हुए है।

60 से अधिक बुनकर समुदायों से 15000 से अधिक कलाकारों के नेटवर्क के साथ, इंडियन सिल्क हाउस एजेंसीज़ भारत के कारीगर समुदायों एवं आधुनिक उपभोक्ताओं के बीच के अंतर को दूर करता है तथा भरोसा, प्रमाणिकता एवं सुलभता को बनाए रखते हुए इस विरासत को आज के दौर के लिए प्रासंगिक बनाता है। भोपाल, एक ऐसा शहर जहाँ संस्कृति को केवल सहेजकर नहीं रखा जाता, बल्कि उसे जिया भी जाता है। ऐसे में शहर में विस्तार ब्राण्ड के लिए स्वाभाविक है। यह नया स्टोर आज की भारतीय महिलाओं को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है, जो अपनी विरासत को महत्व देती हैं, और साड़ियों का चुनाव किसी खास मौके के लिए नहीं बल्कि अपनी रोज़मर्रा की पहचान के रूप में करती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: भारती एयरटेल लिमिटेड ("भारती एयरटेल" या "कंपनी") ने घोषणा की कि उसके लगभग 100% शेयरधारकों ने अपनी प्रमुख रणनीतिक सहायक कंपनी एयरटेल अफ्रीका पीएलसी में हिस्सेदारी के संकलन के लिए…
Advt.