भारतीय स्पिनर कुलदीप ने जर्मनी में बैक सर्जरी कराई:इंजरी के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं गए, फरवरी तक वापसी की उम्मीद

Updated on 21-11-2024 01:54 PM

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने जर्मनी में बैक सर्जरी कराई है। वे बैक इंजरी से परेशान थे। चाइनामैन गेंदबाज ने मंगलवार रात को सोशल मीडिया में कुछ फोटो पोस्ट की, एक फोटो में वे अस्पताल में दिखाई दे रहे हैं। कुलदीप ने इस पोस्ट पर लिखा- 'बेहतर होने के लिए म्यूनिख में कुछ दिन।' 29 साल के कुलदीप कुछ दिनों पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम में रिटेन हुए हैं। दिल्ली ने उन्हें सवा 13 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। कुलदीप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में आखिरी टेस्ट खेला था, फिर चोट की वजह से उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए नहीं चुना गया था।

BCCI ने किया था चोट का जिक्र 

BCCI के सिलेक्टर्स ने 22 नवंबर से शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम जारी करते समय कुलदीप की चोट का जिक्र किया था। वे बेंगलुरु टेस्ट के बाद नेशनल सेंटर ऑफ एक्सिलेंसी भेजे गए थे, जहां मेडिकल एक्सपर्ट्स ने उन्हें सर्जरी कराने की सलाह दी थी।

फरवरी में वापसी की उम्मीद 

कुलदीप यादव फरवरी महीने तक मैदान पर वापसी कर सकते हैं। इसी महीने भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेना है। इस वनडे टूर्नामेंट के लिहाज से टीम के लिए कुलदीप की वापसी अहम होगी। यदि ऐसा नहीं होता तो टीम इंडिया के लिए झटका साबित होगा।

कुलदीप यादव वाइट बॉल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वे 29 जून को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.