भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने विश्व युवा प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

Updated on 21-09-2021 08:22 PM

नई दिल्ली भारत के पायस जैन ने ट्यूनिस में डब्ल्यूटीटी (विश्व टेबल टेनिस) युवा कंटेंडर फाइनल में बेल्जियम के टॉम क्लॉसेट को हराकर अंडर-17 लड़कों के वर्ग में अपना लगातार दूसरा खिताब जीतने में कामयाब रहे।इसके पहले ओटोसेक (स्लोवेनिया) में खिताब जीतने वाले दिल्ली के खिलाड़ी ने लय को जारी रखते हुए रविवार को फाइनल में क्लॉसेट को हराया। पायस ने सेमीफाइनल में प्रियेश राज सुरेश को हराया था। तमिलनाडु के प्रियेस को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। क्लॉसेट के खिलाफ फाइनल मुकाबला गंवाने वाले भारतीय खिलाड़ी अंकुर भट्टाचार्य को भी कांस्य पदक मिला।

प्रियेस लड़कों के अंडर-19 वर्ग में हालांकि सेमीफाइनल की बाधा करने में विफल रहे। लुई लाफिनेउर से हारकर इस भारतीय खिलाड़ी ने कांस्य पदक जीता। दूसरे सेमीफाइनल में, महाराष्ट्र के दीपित पटेल को बेल्जियम के एड्रियन रसनफोसे से हार का सामना करना पड़ा। रसनफोसे इस वर्ग के विजेता बने। बायें हाथ के खिलाफ प्रियेश ने इस हार की निराशा को भुलाकर लड़कों के अंडर-15 वर्ग का खिताब जीता। उन्होंने अंकुर भट्टाचार्जी को फाइनल में हराया। पश्चिम बंगाल के अंकुर ने रजत पदक के साथ दूसरी बार पोडियम पर जगह पक्की की।इसके पहले सेमीफाइनल में अंकुर ने तमिलनाडु के पीबी अभिनंदन को हराया था, जिन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। लड़कों के अंडर 11 वर्ग में विश्रुत रामकृष्णन ने स्थानीय खिलाड़ी आमिर अस्सिद को हराकर स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु के इस खिलाड़ी ने जीत हासिल की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.