भारतीय टैलेंट का स्वागत... अमेरिका में H-1B वीजा पर सख्ती के बीच जर्मनी ने दिया बड़ा ऑफर, जर्मन से कमाई में आगे भारतीय

Updated on 24-09-2025 03:19 PM
बर्लिन: अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की H-1B वीजा को लेकर जारी सख्ती का फायदा दूसरे देश उठाने की कोशिश लग गए हैं। अब यूरोप की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था माने जाने वाले जर्मनी ने भारतीय टैलेंट को लुभाना शुरू कर दिया है। भारत में जर्मन राजदूत डॉ. फिलिप एकरमैन ने स्किल्ड भारतीय वर्कर को खुला निमंत्रण दिया है और जर्मनी को अमेरिका के एक स्थिर और लाभदायक विकल्प के रूप में पेश किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, सभी हाई-स्किल्ड भारतीयों से ये मेरी अपील है। जर्मनी अपनी स्थिर प्रवासन नीतियों और आईटी, प्रबंधन, विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारतीयों के लिए बेहतरीन रोजगार के अवसरों के साथ विशिष्ट स्थान रखता है।

भारतीय कमाई में जर्मन से आगे

वीडियो संदेश में राजदूत ने बताया कि किस तरह भारतीय जर्मनी में सबसे अधिक कमाई करने वालों में शामिल हैं। उन्होंने कहा, जर्मनी में काम करने वाला एक औसत भारतीय, औसत जर्मन से ज्यादा कमाता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया किया यह एक अच्छी बात है। एकरमैन ने आगे कहा कि ज्यादा वेतन का मतलब है कि भारतीय हमारे समाज और हमारे विकास में बड़ा योगदान दे रहे हैं। हम कड़ी मेहनत और बेहतरीन लोगों को बेहतरीन नौकरियां देने में यकीन करते हैं।

ट्रंप की सख्ती के बीच जर्मनी का ऑफर

जर्मन राजदूत की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब अमेरिका ने विदेशी कामगारों पर सख्ती तेज करते हुए H-1B वीजा शुल्क को बढ़ाकर 100000 डॉलर प्रति आवेदन कर दिया है। पहले यह 5000 डॉलर के आसपास हुआ करता था। यह बदलाव भारतीय टेक एक्सपर्ट और आउटसोर्सिंग फर्मों के लिए झटके की तरह है, जो इस वीजा कार्यक्रम पर बहुत अधिक निर्भर हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि नए नियमों का उद्देश्य अमेरिकी कर्मचारियों को प्राथमिकता देना है।

जर्मन कार जैसी बताई इमिग्रेशन पॉलिसी

इन बदलावों के बीच जर्मन राजदूत ने जर्मनी की इमिग्रेशन नीति के बारे में बात की और जोर दिया कि जर्मनी में रातों-रात नियम नहीं बदलते हैं। उन्होंने जर्मनी की आव्रजन नीति की तुलना दुनिया भर में मशहूर जर्मन कारों से की। उन्होंने कहा, हमारी प्रवासन नीति कुछ हद तक जर्मन कार की तरह काम करती है। यह विश्वसनीय है, आधुनिक है और पूर्वानुमानित है। यह किसी टेढ़े-मेढ़े रास्ते के बजाय सीधे चलेगी।
जर्मनी इस समय बढ़ती उम्र की आबादी से जूझ रहा है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि देश में बुजुर्गों की बढ़ती संख्या के चलते जर्मन अर्थव्यवस्था को 2040 तक सालाना लगभग 288,000 प्रवासियों की आवश्यकता होगी। इस मांग को पूरा करने के लिए जर्मनी ने 2024 में 10% से अधिक प्रोफेशनल वीजा जारी करने और भारतीय कामगारों के लिए आवंटन में उल्लेखनीय वृद्धि करने की योजना की घोषणा की है। बीते साल जर्मनी ने 200,000 पेशेवर वीजा जारी करने का वादा किया था, जिनमें 90,000 भारतीयों के लिए निर्धारित थे। लगभग 130,000 भारतीय पेशेवर पहले से ही जर्मनी में रह रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.