भारतीय टीम ने 20 साल में चौथी बार ऑस्ट्रेलियाई टीम के घमंड को तोड़ा

Updated on 27-09-2021 09:31 PM

सिडनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम को तीसरे एकदिवसीय में हराकर अपनी बढ़ती ताकत दिखायी है। इसी के साथ ही भारतीय महिलाओं ने उसके 26 मैचों से जारी जीत के सिलसिले को तोड़ दिया। भारतीय टीम ने 20 साल में चौथी बार ऑस्ट्रेलियाई टीम के विजयी रथ को रोका है। इससे पहले भारतीय टीम ने पहली बार पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान सौरव गांगुली की अगुवाई में कंगारुओं के विजयी अभियान पर साल 2001 में रोक लगायी थी। तब स्टीव वॉ की ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार 16 टेस्ट जीत हासिल कर चुकी थी और अजेय नजर रही थी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे पर मुंबई में पहला टेस्ट मैच जीता था लेकिन कोलकाता के ईडन गार्डंस में उसे ऐतिहासिक हार मिली।

तब वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ की करिश्माई पारी के बल पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया की जीत का सिलसिला तोड़ा था। ऑस्ट्रेलियाई टीम तब तक एशियाई टीमों के खिलाफ 16 टेस्ट मैच जीत चुकी थी। अनिल कुंबले की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पर्थ के वाका के मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 72 रनों से शिकस्त दी। भारत ने पर्थ में सिर्फ एक टेस्ट मैच ही जीता है और वह इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को हराने वाली पहली एशियाई टीम भी है। भारत ने इसी साल जनवरी महीने में ऑस्ट्रेलिया को ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच में 3 विकेट से हराया था। ऑस्ट्रेलिया बीते 32 साल से गाबा मैदान पर अजेय थी। उसे आखिरी बार 1988 में वेस्टइंडीज ने हराया था. लेकिन शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजार और ऋषभ पंत की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने सिर्फ यह टेस्ट मैच जीता बल्कि सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.