आईपीएल को टेस्ट से ज्यादा महत्व दे रही भारतीय टीम : न्यूमैन

Updated on 30-06-2022 08:13 PM

लंदन इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज पॉल न्यूमैन ने कहा है कि भारतीय बोर्ड ने आईपीएल को टेस्ट क्रिकेट से ज्यादा महत्व देकर गलत किया है। कई दिग्गज क्रिकेटर आईपीएल की आलोचना करते रहे हैं। उनका कहना है कि इससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रभावित हो रहा है क्योंकि क्रिकेटर पैसे के लिए राष्ट्रीय टीम की उपेक्षा कर रहे हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से होने वाले एकमात्र टेस्ट से पहले उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आईपीएल के पीछे टेस्ट की उपेक्षा की जा रही है उससे भविष्य में खेल को नुकसान ही होगा।


न्यूमैन के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम ने टेस्ट मैचों से ऊपर आईपीएल को प्राथमिकता दी। यहां तक कि खिलाड़ी पिछले साल सीरीज खत्म करने के लिए पर्याप्त रूप से गंभीर नहीं थे। अब भारतीय टीम अपने इस दौरे में 1 टेस्ट, 3-3 एकदिवसीय और टी20 मैच खेलेगी।

 इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा, ‘पिछली गर्मियों में ओल्ड ट्रैफर्ड में समाप्त होने वाली टेस्ट सीरीज को पूरा करने के लिए भारत के खिलाड़ी प्रतिबद्ध नहीं थे। तब कोरोना संक्रमण के कारण अंतिम टेस्ट नहीं हो पाया था हालांकि असलियत यह थी कि आईपीएल के कारण खिलाड़ी इससे बचना चाहते थे। तब भारतीय टीम ने आईपीएल को टेस्ट क्रिकेट से अधिक महत्व दिया जो गलत था।


वहीं इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने भी कहा था कि आईपीएल के कारण ही तब भारतीय टीम वापस चली गयी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.