भारतीय टीम वेस्टइंडीज पहुंची , धवन ने साझा किया वीडियो

Updated on 20-07-2022 09:36 PM

जमैका। शिखर धवन की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों की भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज दौरे पर पहुंच गयी है। धवन इस दौरे पर भारतीय एकदिवसीय टीम की कप्तानी करेंगे। नियमित कप्तान रोहित शर्मा को एकदिवसीय सीरीज के लिए आराम दिया गया है। पांच मैचों की टी20 सीरीज में वापसी करते हुए रोहित कप्तानी करेंगे। तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत 22 जुलाई को होगी। धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भेज है, जिसमें टीम इंडिया नजर रही है।


इसमें टीम के कोच राहुल द्रविड़ अन्य खिलाड़ियों के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आए।
धवन अभी भी भारतीय एकदिवसीय टीम में शामिल हैं हालांकि टेस्ट और टी20 टीम में वह जगह नहीं बना पाये हैं। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के साथ वापसी करते की थी। इस सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 से जीता दर्ज की भी। इस दौरान पहले एकदिवसीय में उन्होंने नाबाद 31 रन बनाये थे हालांकि अगले दोनों एकदिवसीय मैच में वह दो अंकों तक भी नहीं पहुंच पाये थे।

 ऐसे में अब उनकी नजरें वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में फॉर्म हासिल करना रहेगा। इस सीरीज में उन्हें कप्तान के साथ ही सलामी बल्लेबाज की भूमिका भी निभानी होगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए रोहित के अलावा विराट कोहली, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। ऐसे में युवा खिलाड़ियों शुभमन गिल, ईशान किशन, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह के पास इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर अपने को साबित करने का अच्छा अवसर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.