जून में आयरलैंड दौरे पर एक टी20 सीरीज खेलेगी भारतीय टीम

Updated on 02-03-2022 06:34 PM

मुम्बई भारतीय क्रिकेट टीम इसी साल जून में आयरलैंड दौरे पर जाएगी जहां वह मेजबान टीम के साथ दो मैचों की एक टी20 सीरीज खेलेगी। आयरलैंड टीम के क्रिकेट सत्र की शुरुआत भी 26 जून को भारतीय टीम से मुकाबले के साथ शुरु होगी। भारत के बाद आयरलैंड टीम न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के साथ 15 मैच खेलेगी।

आयरलैंड क्रिकेट ने इसका कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। आयरलैंड की टीम मलाहाइड में 26 जून को भारत के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला खेलेगी। इसके बाद 28 जून को दूसरा और सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जाएगा।

भारत के बाद आयरलैंड की टीम अपनी मेजबानी में न्यूजीलैंड से 3 एकदिवसीय और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। न्यूजीलैंड की टीम 10 जुलाई को आयरलैंड न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी।. इसके बाद 12 और 15 जुलाई को दूसरा और तीसरा एकदिवसीय मैच खेला जाएगा।

एकदिवसीय सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 18 जुलाई से 22 जुलाई के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। 13 मैच आयरलैंड में खेले जाएंगे, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ब्रिस्टल में सीरीज खेली जाएगी। आयरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज आईसीसी विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा होगी। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज का कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.