दक्षिण अफ्रीका में बेहतर प्रदर्शन करेगी भारतीय टीम : पुजारा

Updated on 24-12-2021 08:29 PM

सेंचुरियन भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों से निपटने में सक्षम है। पुजारा के अनुसार भारतीय टीम का  बल्लेबाजी क्रम दक्षिण अफ्रीका में बेहतर प्रदर्शन करेगा। पुजारा ने कहा है कि हाल में विदेशी धरती पर मिली जीत से भारत का मनोबल बढ़ा है और इसका प्रभाव रविवार से शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में नजर आयेगा।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें पुजारा ने कहा कि जब आप विदेश दौरे पर जाते हो तो आप जानते हो कि वहां तेजी और उछाल होगी और गेंद आखिरी क्षणों में मूव करेगी। भारत से बाहर तेज गेंदबाजों का सामना करना हमेशा बड़ी चुनौती होती है। उन्होंने कहा कि इस टीम ने यह सीखा है और हमारे पास अधिक संतुलित बल्लेबाजी क्रम है। मुझे लगता है कि हम इससे निपटने के लिए तैयार हैं। अपनी तैयारियों को देखते हुए मुझे पूरा विश्वास है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

 पुजारा के अनुसार दक्षिण अफ्रीका के खेलने के अनुभव का भी टीम को लाभ मिलेगा। इसका कारण् यह है कि अधिकतर खिलाड़ी पूर्व में दक्षिण अफ्रीका में खेल चुके हैं। यह एक अनुभवी टीम है और हम जानते हैं कि हमसे क्या उम्मीद की जाती है। पुजारा ने कहा कि अधिकतर टीमें घरेलू हालतों में अच्छा प्रदर्शन करती हैं और दक्षिण अफ्रीकी टीम भी इससे अलग नहीं है।

 उनके पास सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है और सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक का सामना करना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है। पुजारा ने कहा कि इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करने से इस टीम के आत्मविश्वास में बड़ा अंतर आएगा। इससे टीम को भरोसा हो गया है हम विदेशों में जीत सकते हैं, हम किसी भी परिस्थिति में जीत सकते हैं। जिस तरह से हमारी गेंदबाजी और बल्लेबाजी है उसे देखते हुए मुझे पूरा विश्वास है कि हम दक्षिण अफ्रीका में श्रृंखला जीतने में सक्षम हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.