मनप्रीत की कप्तानी में एफआईएच प्रो लीग मुकाबलों में उतरेगी भारतीय टीम

Updated on 28-01-2022 08:02 PM

नई दिल्ली मनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम दक्षिण अफ्रीका में मेजबान टीम और फ्रांस के खिलाफ होने वाले एफआईएच (प्रो) पेशेवर लीग मुकाबलों में उतरेगी। हॉकी इंडिया ने 20 सदस्यीय इस सीनियर पुरुष हॉकी टीम में दो नये खिलाड़ियों जुगराज सिंह और अभिषेक को भी शामिल किया है।

 एफआईएच प्रो लीग मुकाबले दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में 8 से 13 फरवरी के बीच होंगे। इन मुकाबलों में जहां मनप्रीत कप्तानी करेंगे, वहीं हरमनप्रीत सिंह उपकप्तानी संभालेंगे। भारतीय टीम चार फरवरी को बेंगलुरू से दक्षिण अफ्रीका की ओर रवाना होगी। टीम को 8 फरवरी को पहले मैच में फ्रांस से खेलना है जबकि इसके बाद उसका मुकाबला मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम से होंगा। 

टीम 12 फरवरी को एक बार फिर फ्रांस का सामना करेगी जबकि अगले दिन मेजबान टीम का सामना करेगा। ये सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार रात साढ़े नौ बजे से खेले जाएंगे। टीम में युवा ड्रैग फ्लिकर जुगराज और फारवर्ड अभिषेक को पहली बार अवसर दिया गया है।

जुगराज ने अंतर विभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सेना खेल नियंत्रण बोर्ड (एसएससीबी) की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। भारतीय टीम के मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा कि आगामी वर्ष बेहद व्यस्त और अहम है और उसे देखते हुए भारतीय टीम विश्व मंच पर वापसी और एफआईएच हॉकी प्रो लीग के ताजा सत्र में हिस्सा लेने को लेकर उत्साहित है।

टीम इस प्रकरर है डिफेंडर : हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, सुरेंदर कुमार, वरूण कुमार, जरमनप्रीत सिंह और जुगराज सिंह।

मिडफील्डर : मनप्रीत सिंह, निलाकांत शर्मा, हार्दिक सिंह, जसकरण सिंह, शमशेर सिंह और विवेक सागर प्रसाद।

स्ट्राइकर : मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, आकाशदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, दिलप्रीत सिंह और अभिषेक।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.