पंड्या की कप्तानी में आयरलैंड दौरे पर जाएगी भारतीय टीम , राहुल त्रिपाठी पहली बार शामिल

Updated on 16-06-2022 09:13 PM

मुम्बई भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आयरलैंड दौरे के लिए टीम घोषित कर दी है। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचने वाले बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को पहली बार टीम में जगह मिली है। त्रिपाठी ने हाल ही में आईपीएल के 15वें सत्र में शानदार बल्लेबाजी की थी। बोर्ड ने इस दौरे के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया है। टीम इंडिया अपने इस दौरे में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। त्रिपाठी पहली बार टीम में चुने जाने से बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने इसे किसी सपने के सच होने की तरह बताया है।


त्रिपाठी आईपीएल इतिहास में अनकैप्ड (बिना अंतरराष्ट्रीय अनुभव) वाले खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अभी तक कुल 1798 रन बनाए हैं। वहीं इस सूची में दूसरे नंबर पर मनन वोहरा हैं जिन्होंने 1073 रन बटोरे हैं। 798 रनों के साथ ही मानविंदर बिस्ला तीसरे नंबर पर हैं। आईपीएल के 15 वें सत्र में त्रिपाठी ने सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए 14 मैचों में 413 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158.24 रहा था।


भारतीय टीम में जगह मिलने से उत्साहित त्रिपाठी ने कहा कि मेरे लिए यह एक बहुत बड़ा अवसर है। यह किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं इससे बेहतर खुश हूं कि चयनसमिति ने मुझपर भरोसा जताया है। यह मेरी मेहनत का ही परिणाम है। अब मैं अपने चयन को सही साबित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का प्रयास करुंगा। भारतीय टीम इस प्रकार है :


हार्दिक पंड्या (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार (उप कप्तान), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.