अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल में भारतीय टीम का पलड़ा रहेगा भारी

Updated on 01-02-2022 07:38 PM

एंटिगा अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइन में बुधवार को भारतीय टीम का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा।  भारतीय टीम इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। भारतीय टीम ने लीग मुकाबलों के दौरान छह खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद भी जीत दर्ज की। उसने क्वार्टर फाइनल में गत विजेता बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर अपने मजबूत इरादे जता दिये हैं। भारतीय टीम लगातार चौथी बार सेमीफाइनल में पहुंची है। आंकड़ों पर भी नजर डालें तो भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में हमेशा ही ऑस्ट्रेलियाई टीम पर भारी पड़ी है।  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक सात बार मुकाबला हुआ है।

इसमें से भारतीय टीम ने पांच मुकाबले में जीत दर्ज की है जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम केवल दो बार ही जीती है। साल 2000 से 2020 के बीच दोनों टीमों के बीच हुए अंतिम 5 मुकाबलों को देखें तो हर बार भारतीय टीम सफल रही है। साल 2000 की बात करें तो भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में 170 रन के बड़े अंतर से हराया था। तब भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 284 रन बनाए थे। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम केवल 114 रन बना पायी थी। साल 2012 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 225 रन बनाए पर भारतीय टीम ने कप्तान उन्मुक्त चंद के नाबाद शतक से यह मुकाबला जीत लिया था।

 साल 2018 में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2 बार हराया था। पहले लीग और फिर खिताबी मुकाबले में। साल 2020 में भी दोनो टीमें आमने-सामने थीं। तब भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल मुकाबला में कांगारुओं पर जीत दर्ज की थी। भारत ने सबसे अधिक चार जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन बार यह खिताब जीता है। ऐसे में इस बार दोनो ही टीम जीत के लिए पूरी ताकत लगा देंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.