दक्षिण अफ्रीका दौरे में केवल टेस्ट और एकदिवसीय ही खेलेगी भारतीय टीम : जय शाह

Updated on 04-12-2021 10:42 PM

मुम्बई भारतीय क्रिकेट टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर जारी आशंकाएं समाप्त हो गयी हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने कहा है टीम इंडिया तय समय पर ही दक्षिण अफ्रीका जाएगी। जय शाह ने कहा कि भारतीय टीम अपने इस दौरे में तीन टेस्ट तीन एकदिवयीय मैच खेलेगी पर 4 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों को बाद में खेला जाएगा।

 शाह ने कहा, ‘बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड (सीएसए) से कहा है कि भारतीय टीम अभी तीन टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैचों के लिए ही दौरा करेगी। वहीं बचे हुए  4 टी20 मैच अभी नहीं खेले जाएंगे। टी20 मैचों की सीरीज के लिए तारीखों की घोषणा बाद में होगी। 17 दिसंबर से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। वहीं  दूसर टेस्ट सेंचुरियन में 26 दिसंबर से और तीसरा टेस्ट मैच अगले साल 3 जनवरी से केप टाउन में खेला जाएगा। वहीं सीरीज का पहला एकदिवसीय मैच  11 जनवरी, दूसरा एकदिवसीय 14 जनवरी और तीसरा एकदिवसीय 16 जनवरी को खेला जाएगा।

वहीं इससे पहले ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए इस दौरे को लेकर आशंकाएं जाहिर की जा रहीं थीं। दक्षिण अफ्रीका के गोतेंग प्रांत में इस वायरस से जुड़े कई मामले सामने आए हैं जबकि यहीं भारतीय टीम को दो टेस्ट खेलने हैं। संक्रमण बढ़ने के कारण ही कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका पर यात्रा प्रतिबंध भी लगा दिए हैं जिसके बाद माना जा रहा था कि यह दौरा नहीं होगा पर बीसीसीआई के ताजा बयान से अब सभी अटकलों पर विराम लग गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.