भारतीय टीम पहली बार सेंचुरियन में जीती, दक्षिण अफ्रीका को 113 रनों से हराया

Updated on 31-12-2021 07:09 PM

सेंचुरियन भारतीय टीम ने यहां सेंचुरियन में खेले गये पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम को 113 रनों से हरा दिया। इसी के साथ ही तीन टेस्ट मैचों की इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को 1-0 की बढ़त मिल गयी है।  यह पहली बार है जब सेंचुरियन में भारतीय टीम जीती है। वहीं विराट कोहली भारत के लिए दो बाक्सिंग डे टेस्ट मैच जीतने वाले पहले कप्तान बने हैं।

पांचवें और अंतिम दिन दक्षिण अफ्रीकी टीम जीत के लिए मिले 305 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी दूसरी पारी में 191 रनों पर ही आउट हो गयी। मेजबान टीम ने अंतिम दिन चार विकेट पर 94 रनों से आगे खेलना शुरु किया पर भारतीय गेंदबाजों के सामने उसकी एक नहीं चली और वह दूसरी पारी में 191 रनों पर ही आउट हो गयी। भारत की ओर से मो शमी और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि दो विकेट आर आश्विन को मिले।

 शमी ने पहली पारी में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए थे। वहीं बल्लेबाजी के दौरान भारत की ओर से लोकेश राहुल ने सबसे ज्यादा 123 रन बनाये इस कारण उन्हें प्लेयर ऑपफ मैच का अवार्ड मिला है। इस मैच में भारतीय टीम पूरी तरह हावी रही। भारतीय टीम के कप्तान विराट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। जिसे सलामी बल्लेबाजों ने सही साबित किया।

पहली पारी में राहुल ने शानदार शतकीय पारी खेली। जबकि मयंक अग्रवाल ने 60 रन बनाए थे। इसके अलावा रहाणे 48, कोहली 35 रन बना पाने में सफल हुए थे। जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने पहली पारी में 327 रन बनाए।

वहीं इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 197 रन पर ही सिमट गई। वहीं भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 174 रन बनाए इस प्रकार उसे पहली पारी के आधार पर 130 रनों की बढ़त मिल गयी।

पांचवें दिन बुमराह ने भारत को पहली और कुल पांचवीं सफलता दिलाई। बुमराह की गेंद पर डीन एल्गर एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौटे। एल्गर ने 156 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 77 रन बनाए। कप्तान एल्गर ने संघर्ष किया पर बुमराह ने उन्हें आउट कर मेजबानों को करारा झटका दिया। भारत को छठवीं सफलता मोहम्मद सिराज ने दिलाई, उन्होंने क्विंटन डिकाक को 21 रन बनाकर आउट कर दिया। शमी ने भारत को सातवीं सफलता दिलाई। शमी ने वियान मुल्डर को 1 रन पर आउट किया।

बुमराह ने वान डेर डुसेन को बोल्ड कर दिया। नाइट वाचमैन के रूप में आए केशव महाराज  8 रन पर आउट हुए

जानसेन को शमी ने 13 रन जबकि रबाडा को अश्विन ने शून्य पर आउट कर दिया। तेंबा 35 रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं अश्विन ने नगीडी को जीरो पर आउट कर भारत को जीत दिलाई।

पहली पारी की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका की ओर  नगीडी ने 6 विकेट लिए जबकि तीन विकेट कगिसो रबाडा को मिले थे। वहीं, बल्लेबाजी में तेंबा बवूमा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं पहुंच सका, जबकि भारत के लिए पांच विकेट शमी और 2-2 विकेट शार्दुल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह ने लिए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.